'4 घंटे तक मुझे मारता रहा...', इस एक्ट्रेस को बर्बरता से पीटता था मंगेतर, बोलीं- फिर भी उसके घर...

Kunickaa Sadanand

Kunickaa Sadanand: कुनिका सदानंद टीवी से लेकर फिल्मों में काफी बेहतरीन काम कर चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी टूटी शादियों और कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी रही। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी एक सगाई का किस्सा भी शेयर किया और इसकी कहानी रूह कंपा देने वाली है।

कुनिका सदानंद ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक ऐसे रिश्ते में फंस चुकी थी जहां पर उस लड़के ने चार घंटे तक उनका पीटा था। तब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि जब यह सब हो रहा था तो उन्होंने किसी को कॉल क्यों नहीं किया?

कुनिका सदानंद ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मारपीट में लैंडलाइन तक पहुंचना भी तो चाहिए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इन सब चीजों के बाद बहुत ज्यादा डरने लग गई थी। उन्होंने बताया कि हमेशा मुझे वह चोट पहुंचती रहता था। जब मैं पीजी में जाती थी तो हंगामा करने लगता था। PG के नीचे तीन-तीन बजे तक रात को होरन बजाता था।

एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "बाद में मुझे जबरदस्ती उनके घर में जाकर रहना पड़ा। धीरे-धीरे उसके साथ में इंगेजमेंट हुआ और लगा कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन फिर भी वह सुधार नहीं पाया। उसने मुझे उस दिन 4 घंटे तक पीटा और फिर बाद में उसके फैमिली वालों ने उसको रोका। उसके घर वालों ने कहा कि तुम अपने काम पर ध्यान दो और यहां से निकल जाओ।"

कुनिका सदानंद बताती हैं कि लेकिन मुझे हिम्मत जुटाने के लिए एक से डेढ़ महीना लग गया था। तब हमारी सगाई हो गई थी। हालांकि मैं बाद में उस सगाई को तोड़ दिया था। बाद में वही इंसान मुझे कई साल बाद एक पार्टी में मिला। उसने आकर मेरी कमर पर हाथ डाला और कहा कि पता है यह कौन है। ये एक वंडरफुल वुमन है।

कुनिका सदानंद इस दौरान बताती है कि "मैं पूरी तरीके से फ्रिज हो गई थी और वापस मुझे डर लगने लग गया था। मैंने अपनी दोस्त का हाथ पकड़ लिया था और कहा कि मुझे बिल्कुल भी छोड़ना मत। मुझे छोड़कर कहीं भी जाना मत।"

Read more about: kunickaa sadanand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X