कुणाल खेमू ने पैर पर गुदवाया भगवान शिव का टैटू, इंडस्ट्री में मचा तहलका तो ऐसे शांत हुआ मामला

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता कुणाल खेमू 40 साल के हो चुके हैं और आपको बता दें कि उनमें टैलेंट भी कूट-कूट कर भरा है। दरअसल आपको बता दें कि कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। लेकिन फिर भी वह इंडस्ट्री में कई सालों से टिके हुए हैं। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी कम फिल्मों में काम किया। कुणाल खेमू जितनी भी फिल्मों में देखे गए वह काफी हिट गई और उनके अभिनय को भी लोगों ने खूब पसंद किया। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि कुणाल खेमू एक कश्मीरी पंडित है और वह कश्मीर के ही रहने वाले भी हैं।
कुणाल खेमू हैं कश्मीरी पंडित
दरअसल आपको बता दें कि कुणाल खेमू ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया और बताया कि किस तरीके से घाटी में तनाव पूर्ण माहौल बना रहा। वहां पर एक ब्लास्ट भी हुआ था जिसमें सब कुछ तहस-नहस हो गया था। जिसके बाद में वह सभी बेघर हो गए थे और परिवार के साथ मुंबई बस गए थे।
भगवान शिव का पैर पर टैटू बनवाने पर विवादों में आए कुणाल
कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की और लोगों से भी उन्हें भरपूर प्यार मिला। एक्टर की एक्टिंग तो लोगों को पसंद है। बता दें कि कुणाल खेमू को अभिनय के साथ-साथ स्पोर्ट्स और जादू का भी काफी शौक है। कुणाल खेमू अपने पैरों पर शिव भगवान का टैटू बनाने पर काफी विवादों में आ गए थे। लोगों ने उन पर हिंदू धर्म के साथ में खिलवाड़ करने का आरोप लगा दिया था। लेकिन बाद में कुणाल खेमू ने सभी से माफी मांगी और कहा कि वह जिस भगवान को सबसे ज्यादा मानते हैं उनका अपमान कभी भी नहीं करेंगे।
कुणाल खेमू ने सोहा अली खान के साथ की थी शादी
कुणाल खेमू के माफी मांगने के बाद में यह व्यवहार थोड़ा सा थम गया था। इतना ही नहीं इन दिनों एक्टर अपने परिवार और अपनी बेटी के साथ में काफी ज्यादा समय बिताते हुए नजर आते हैं। उन्होंने सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से शादी की है। इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले कुणाल खेमू की फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' जी 5 पर रिलीज हुई और उनके अभिनय की भी लोगों ने खूब तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications











