Video: बेटी के हाथों में लगी मेहंदी तो कांप उठा कुमार विश्वास का दिल, गोदी में बैठाकर किया खूब लाड़

Kumar Vishwas Video With Agrata Sharma: कविराज कुमार विश्वास अब अपनी कविताओं से ज्यादा रामकथा को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुमार विश्वास ने अपनी हिंदी और हुनर के दम पर एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है। 56 वा जन्मदिन मना रहे कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे अभी तक शायद ही किसी ने देखा हो।

Kumar Vishwas Video With Agrata Sharma

कुमार विश्वास का जन्मदिन

कुमार विश्वास के बर्थडे के मौके पर उनकी बड़ी बेटी अग्रता ने उनके लिए एक बेहद खास दिल को छू लेने वाला पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने काफी सारी तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है।

ये वीडियो बेहद खूबसूरत है जिसे देखने के बाद साफ है कि कविराज की बेटियां भले ही कितनी भी बड़ी हो गई हैं और उनकी शादी हो गई लेकिन आज भी वो उन्हें अपनी गोदी में बैठाकर किसी नवजात शिशु की तरह की प्यार करते हैं।

बेटी अग्रता को दुलार करते कुमार विश्वास

वीडियो की बात करें तो इसमें अग्रता दोनों हाथों में मेहंदी लगाए अपने पापा की गोद में बैठी हैं और कुमाप विश्वास बेटी को कभी प्यार से निहारते तो कभी उसके गाल पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद कहीं बेटी की मेहंदी खराब ना हो जाए कुमार विश्वास अपने हाथ से अग्रता की लहरती हुई बाजू उठा लेते हैं।

पापा को पताया सुकून

अग्रता ने ये पोस्ट करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो पापा, आप मेरी ताक़त हैं, मेरा सुकून हैं और मेरी सबसे सुरक्षित जगह हैं। हमेशा मेरे साथ खड़े रहने, हमारी रक्षा करने और खामोशी में भी सबसे मज़बूती से हमसे प्यार करने के लिए धन्यवाद। आप हर दिन हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए दिल से शुक्रिया। हमेशा आपसे प्यार रहेगा, आप दुनिया के सबसे बेहतरीन पापा हैं, और मैं हमेशा आपकी छोटी सी बेटी रहूंगी।"

अग्रता ने शेयर की खूबसूरत यादें

वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है। इसके साथ ही अग्रता ने छह तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर उनके बचपन की है तो वहीं बाकि सारी तस्वीरें बीते कुछ सालों की ही लगती हैं। तस्वीरें देखने के बाद साफ है कि कुमार विश्वास का उनके बेटी के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता है।

अग्रता की शादी

बता दें कि अग्रता की शादी पिछले साल ही हुई है। उयपुर में कुमार विश्वास ने अपनी बेटी का हाथ बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल को सौंपा था। इस ग्रैड वेडिंग के बाद दिल्ली में शानदार रिसे्शन पार्टी होस्ट की गई थी जिसमें पीएम मोदी समेत देश भर के कई वीआईपी ने शिरकत की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X