पहली पत्नी को तलाक देने पर कुमार सानू को मिलती थी गलियां, बेटे जान के साथ भी अच्छे नहीं हैं रिश्ते

लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने बंगाली से लेकर भोजपुरी और तमिल के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी गाने गए हैं। लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी विवादित निजी जीवन को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में देखे जाते हैं।
बेटे जान के साथ कुमार सानू के नहीं हैं अच्छे संबंध
कई बार कुमार सानू के बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ में अफेयर की चर्चा होती है। तो कभी दो शादियों को लेकर वह सुर्खियों में आ जाते हैं। ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अब कुमार सानू ने अपनी पहली पत्नी रिया और बेटे जान कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। जब कुमार सानू से उनकी पहली पत्नी रिया और बेटे जान के साथ उतार-चढ़ाव वाले रिश्ते के बारे में पूछा गया तो सिंगर ने जवाब देते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास होना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे के साथ उनके तालमेल नहीं बन पाते हैं क्योंकि दोनों तरफ से प्रयास नहीं होते हैं।
बेटे जान की तरक्की पर खुश होते हैं कुमार सानू
कुमार सानू ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि "अगर कोई ऐसा सोचता है कि मैं उसका दुश्मन हूं तो मैं भी ऐसा ही सोचने लगता हूं। लेकिन मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा की जान बहुत अच्छे सिंगर हैं। उनके अंदर बहुत ही अच्छी प्रतिभा है और एक दिन वह जरूर कामयाब हो पाएंगे। जब भी मुझसे कोई आकर कहता है कि आपका बेटा बहुत अच्छा गाता है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। लेकिन आज के वक्त में हमारा कोई भी रिश्ता नहीं है क्योंकि उनकी ओर से कोई भी प्रयास नहीं किया गया।"
कुमार सानू को मिलती थी सोशल मीडिया पर गाली
इसी इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू ने अपनी बेटी जान और उनकी मां के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से नफरत मिलने के बारे में भी बताया। सिंगर ने इस पर कहा कि "ऐसे कई हैं, जो की मुझे तलाक देने और जान और उसकी मां के साथ रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर गाली दे देते हैं। लेकिन अब समय के साथ यह कम हो चुका है।"
कुमार सानू की पहली पत्नी
कुमार सानू के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि यह काफी ज्यादा विवादित रहा। बी टाउन की अभिनेत्रियों के साथ में उनके नाम जुड़े। जिसमें मीनाक्षी शेषाद्रि से लेकर कुनिका लाल तक का नाम शामिल है। 80 के दशक के अंत में सिंगर की शादी रीता भट्टाचार्य से हुई और उनके तीन बच्चे हुए। साल 1994 में दोनों का तलाक हो गया। रीता को ऐसा लगता था कि कुमार सानू के जीवन में कोई और महिला है और तलाक के वक्त उन्होंने अपने तीनों बच्चों की कस्टडी अपने पास ली।
कुमार सानू ने की थी दूसरी शादी
हालांकि आपको बता दें कि बाद में कुमार सानू ने सलोनी भट्टाचार्य के साथ में शादी रचाई। वह एक राजस्थान के बीकानेरी परिवार से ताल्लुक रखती है। इनकी दो बेटियां हुई। जिनका नाम शैनन और एना है। एना इस समय अपनी मां के साथ लंदन में रहती है। जहां पर अब वह हमेशा के लिए जाकर बस चुके हैं। अगर कुमार सानू के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि इन दिनों वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल सीजन 14 को जज कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications