इस एक्टर ने अपनी फिल्म की हीरोइन के लिए तोड़ दी थी राज कपूर की बेटी रीमा संग सगाई, फिर बने संजय दत्त के जीजा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार हिट फिल्में देना और वहां पर टिके रहना बहुत ही कम सितारे कर पाते हैं और यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. कई सारे सितारे तो ऐसे भी हैं जो कि अपनी पहली ही फिल्म से काफी ज्यादा फेमस हो गए थे और धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से ही गायब हो गए. लेकिन आज हम आपको कुमार गौरव के बारे में बताने वाले हैं जिनके साथ में भी कुछ ऐसा ही हुआ. बता दें कि कुमार गौरव दिग्गज अभिनेता कहीं जाने वाले राजेंद्र कुमार के बेटे हैं. इतना ही नहीं उनका असली नाम मनोज तुली बताया जाता है. हालांकि उन्होंने सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त के साथ में शादी रचाई. संजय दत्त और कुमार गौरव हमेशा से ही काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे. लेकिन नम्रता दत्त से शादी करने से पहले उनकी सगाई राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से हुई. लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से दोनों की सगाई टूट गई.
कई सारी फिल्मों में किया काम
बता दें कि राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे की पहली ही फिल्म लव स्टोरी को प्रोड्यूस किया और यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी. इसमें कुमार गौरव ने मशहूर अभिनेत्री विजेता पंडित के साथ में काम किया. अपनी पहली ही फिल्म से कुमार गौरव सुपरस्टार बन गए थे और उनकी लड़कियां भी काफी फैन बन गई थी. लेकिन एक्टर अपनी सफलता को संभाल नहीं पाए और एक के बाद एक फिल्में की लेकिन सफल नहीं हो पाए. एक्टर ने तेरी कसम, कांटे और फूल, नाम और जन्म जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन जब उन्हें सफलता हासिल ना हो पाए तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया.
अफेयर के चलते टूटी सगाई
एक वक्त हुआ करता था जब राजेंद्र कुमार और राज कपूर बहुत ही अच्छे दोस्त थे. दोनों की दोस्ती इस कदर थी कि एक नया नाम देने की सोचने लगे. जिस वजह से कुमार गौरव और रीमा कपूर की सगाई हो गई. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और सगाई की सभी रस्में भी पूरी तरीके से पूरी हो चुकी थी. लेकिन बाद में यह सगाई टूट गई. दरअसल आपको बता दें कि कुमार गौरव के अफेयर के चर्चे मशहूर अभिनेत्री विजेता पंडित के साथ में होने लगे.
पिता ने किया विजेता को बहू बनाने से इनकार
कुछ समय तक विजेता पंडित और कुमार गौरव ने एक-दूसरे को डेट किया. दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे. जब रीमा के साथ में कुमार गौरव की सगाई टूटी तो हर किसी को यही लग रहा था कि वह एक्ट्रेस विजेता के साथ में शादी रचा लेंगे. लेकिन कुछ खबरों की मानें तो कुमार गौरव ने अपने पिता राजेंद्र कुमार से विजेता से शादी करने की बात भी की तो उन्होंने इंकार कर दिया. राजेंद्र कुमार ने साफ कह दिया था कि विजेता उनकी घर की बहू नहीं बनेगी. उसी वक्त दोनों की प्रेम कहानी का अंत हो गया.
नम्रता दत्त से रचाई शादी
बाद में कुमार गौरव ने नम्रता दत्त के साथ में शादी रचा ली. अब दोनों की दो बेटियां साची और सिया हो चुके हैं. साथ ही आपको बता दें कि दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं. गरिमा कपूर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बिजनेसमैन मनोज जैन के साथ में शादी रचाई और अब उनके दो बेटे अरमान जैन और आदर जैन भी हो चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications













