सुपरस्टार के बेटे, ब्लॉकबस्टर डेब्यू- लेकिन जल्द ही हो गए पर्दे से गायब, 'वन फिल्म वंडर' का मिला टैग
'जुबली कुमार' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र कुमार के बेटे ने जब बॉलीवुड में डेब्य ली, तो रातोंरात सुपरस्टार बन गए। हर तरफ सिर्फ कुमार गौरव का नाम था। वह लाखों दिलों की धड़कन बन गए और उन्हें बॉलीवुड का नया चॉकलेट हीरो कहा जाने लगा।
साल 1981 में फिल्म 'लव स्टोरी' के साथ कुमार गौरव ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। फिल्म के निर्देशक थे राहुल रवैल और फिल्म में कुमार गौरव के अपोजिट दिखी थीं विजेता पंडित। फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग्स और दोनों कलाकार.. सभी सुपरहिट रहे थे। खासकर कुमार गौरव अपने रोमांटिक किरदार और लुक्स की वजह से बेहद पॉपुलर रहे।

लेकिन ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद कुमार गौरव की बाकी रिलीज किसी फिल्म को दर्शकों ने नहीं सराहा। बैक टू बैट फ्लॉप फिल्मों के साथ उनके हाथों से पॉपुलैरिटी जल्द ही निकल गई। कुछ एक सालों के बाद ही उन्हें 'वन फिल्म वंडर' का तमगा भी दे दिया गया। कुछ सालों के बाद वह बड़े पर्दे से पूरी तरह ही गायब हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











