बॉलीवुड की इस हसीना को माना जाता है रियल लाइफ खलनायिका, लगे थे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप

बॉलीवुड फिल्मों में कई बार कुछ अभिनेत्रियों को खलनायक के तौर पर देखा जाता है. जिसके बाद में दर्शक उन्हें रियल लाइफ में भी वही समझने लगते हैं. लेकिन आज हम आपको कुलदीप कौर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में खलनायक के तौर पर काम कर हर किसी के दिलों को छू लिया. बता दें कि उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखिए. उनकी 14 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी और 16 साल की उम्र में वह मां बन गई थी.
एक्ट्रेस की हुई 14 साल की उम्र में शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1926 में वह पंजाब के अटारी में 11 जमीदार के घर पर जन्मी थी. जब वह 2 साल की थी तो उनके पिता चल बसे. लेकिन फिर भी कुलदीप कौर की उस दौर के हिसाब से पढ़ाई करवाई गई. स्कूल गई. एक रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखती थी और इसी वजह से उस समय 14 साल की उम्र में उनकी शादी एक अन्य पंजाबी जमीदार के बेटे मोहिंदर सिंह संधू से करवा दी गई थी. जिसके बाद में 16 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया.
एक्टर प्राण के साथ हुई दोस्ती
कुलदीप कौर के दादा यानी के महाराजा रणजीत सिंह की सेना में कमांडर हुआ करते थे. जिस वजह से मोहिंदर के ख्याल भी काफी आधुनिक थे और वह चाहते थे कि उनकी पत्नी पड़े और अंग्रेजी तौर तरीकों को भी सीख जाए. लेकिन जब कुलदीप ने स्कूल के दौरान ड्रामा में हिस्सा लिया तो उनके मन में फिल्मों में काम करने की इच्छा उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि लाहौर में कुलदीप कौर की मुलाकात पहले ही मशहूर एक्टर प्राण से हो गई थी और वह दोनों काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे.
प्राण की कार लेकर मुंबई पहुंची कुलदीप
लेकिन जब देश का विभाजन हो रहा था तो कुलदीप कौर अपने परिवार के विरोध करने के बावजूद भी सब कुछ छोड़कर मुंबई के लिए चल दी. दिलचस्प बात तो यह है कि प्राण भी उस वक्त लाहौर से मुंबई आ रहे थे. बता दें कि कुलदीप और प्राण दोनों साथ में थे. लेकिन दंगों के वजह से प्राण की कार वहीं पर रह गई थी. जिसके बाद में कुलदीप कौर ने प्राण को कहा कि आप मुंबई जाओ और मैं कार लेकर आती हूं.
पंजाबी इंडस्ट्री में कुलदीप ने मचाया धमाल
एक्टर प्राण ने उन्हें खूब रोका लेकिन इसके बावजूद भी कुलदीप अमृतसर से दिल्ली होते हुए उनकी कार लेकर मुंबई पहुंची. जिसके बाद में कुलदीप ने कार की चाबी प्राण को दे दी और एक्टर भी काफी ज्यादा हैरान हो गए. दरअसल कुलदीप एक दबंग पंजाबी महीना हुआ करती थी और उन्होंने पहली फिल्म भी पंजाबी की थी जिसका नाम चमन था. जो कि साल 1948 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म काफी ज्यादा सफल रही थी और बाद में उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए काम किया और वह प्राण के नजदीक भी रहना चाह रही थी.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दी कई हिट फिल्में
जिसके बाद में आपको बता दें कि कुलदीप कौर हिंदी और पंजाबी दोनों फिल्मों में काम करती रही और उन्हें हिंदी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा सफलता प्राप्त होने लगी. प्राण भी पूरी तरीके से मुंबई में जम गए थे. कुलदीप को काम मिलने लगा और 1948 में आई फिल्म गृहस्थी में उन्होंने एक मॉडर्न महिला का किरदार निभाया. इस फिल्म में वह अपने पति से बगावत करती हुई नजर आई और यह फिल्म काफी हिट गई थी. लेकिन इसके बाद में उन्हें फिल्मों में ऐसे ऐसे रोल मिलने लगे जो कि उस समय की सामाजिक स्थिति में उन्हें अनफिट बता दिया करते थे.
कई फिल्मों में निभाए खलनायिका के किरदार
वही आपको बता दें कि कुलदीप कौर ने 'तमीज' और 'समाधि" के साथ-साथ 'अफसाना' जैसी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया. अफसाना फिल्म में एक्ट्रेस ने अशोक कुमार की बेवफा पत्नी का किरदार निभाया जो कि प्राण से प्यार करती थी. बाद में ऐसे ही किरदारों की वजह से उन्हें खलनायिका के रूप में जाना जाने लगा. पर्दे की इमेज की वजह से उन्हें अच्छी महिला नहीं कहा जाता था.
एक्टर प्राण के साथ बढ़ी नज़दीकियां
कुछ खबरें तो ऐसी भी आई थी कि उनकी और प्राण की नजदीकियां बढ़ने लगी थी. वही प्राण पहले से ही शादीशुदा थे. जिस वजह से ऐसे संबंधों को लोग हीन दृष्टि से देखते थे लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब कुलदीप कौर पर भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लगे थे. लेकिन यह सिर्फ एक अफवाह साबित हुई. लेकिन उनकी जिंदगी कुछ तो खास लंबी नहीं थी और इसकी दो वजहें थी. पहली वजह थी कि वह शिर्डी मंदिर से लौट रही थी और कार से जब बेर तोड़ने उतरी तो उनके पैर में कांटा लग गया. वही एक और वजह बताई जाती है कि जब वह दरगाह से लौट रही थी तो उनके पैर में कील सूख गई थी. इसके बावजूद भी वह डॉक्टर के पास नहीं गई और शूटिंग करती रही. लेकिन एक्ट्रेस का दखल बढ़ता गया और उनके पैरों से होते हुए जहर पूरे शरीर में फैल गया. जिसके बाद में 1960 में टेटनेस के कारण उनकी मौत हो गई. एक्ट्रेस सिर्फ 33 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गई.


Click it and Unblock the Notifications