21 YEARS: 'कुछ कुछ होता है' में कैसे हुई थी सलमान खान की सुपर एंट्री- मजेदार किस्सा पढ़ें यहां
बतौर निर्देशक करण जौहर की डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है ने आज 21 साल पूरे कर लिये हैं। शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और आज युवाओं की फेवरिट फिल्मों में शामिल है। फ्रैंडशिप बैंड से लेकर काजोल की साड़ी, शाहरुख की टी शर्ट, 'कूल' चेन.. यहां तक बॉस्केटबॉल भी लोगों के बीच क्रेज बन चुका था। 1998 में आई यह फिल्म शाहरुख- काजोल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों के बीच इस्तेमाल होते हैं- प्यार दोस्ती है..

करण जौहर ने फिल्म के बारे में लिखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- Firsts are always special! The cast, crew, music & the heart & soul of this film was all in the right place❤️ Thank you for making this journey a timeless one even after 21yrs!
'कुछ कुछ होता है' में सलमान खान ने सर्पोटिंग रोल निभाया था। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। लेकिन सलमान खान से करण की दोस्ती किस तरह हुई, यह भी मजेदार किस्सा है। इसकी शुरुआत 'कुछ कुछ होता है' से ही हुई थी। इस घटना को खुद करण जौहर ने एक शो के दौरान शेयर किया था, जिसे सुनकर आप हंसते रह जाएंगे।
करण जौहर ने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माई नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर और ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











