इंडस्ट्री की दो बहनों ने शाहरुख खान की गर्लफ्रेंड बन बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, हुई थी करोड़ों में कमाई

Rani Mukerji And Kajol Family Relation: वैसे तो शाहरुख खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है और जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो लोग भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें लव ट्रायंगल दिखाया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म में दो बहनों नेशाहरुख खान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया।
अगर आप अभी भी इस फिल्म के नाम को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं 'कुछ-कुछ होता है' फ़िल्म की। बता दे कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा काजोल और रानी मुखर्जी भी नजर आई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि काजोल और रानी मुखर्जी रिश्ते में बहन लगती हैं। फिल्म में शाहरुख और रानी एक दूसरे से प्यार कर बैठे हैं और शादी भी हो जाती है।
हालांकि कॉलेज के दिनों में काजोल भी शाहरुख खान से प्यार करती है और यह लव ट्रायंगल एक ट्रैजिक मोड पर पहुंच जाता है। हालांकि कहानी के अंत में हैप्पी एंडिंग होती है। करण जौहर की इस फिल्म को 14 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 94 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया था।
लेकिन अगर हम काजोल और रानी मुखर्जी के रिश्ते की बात करें तो वह एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के दादा यानी कि ग्रैंडफादर सगे भाई हुआ करते थे। रानी के दादा का नाम रविंद्र मोहन मुखर्जी था और काजोल के दादा का नाम शशधर मुखर्जी था। इसी की वजह से काजोल के पिता सोमू मुखर्जी और रानी के पिता राम मुखर्जी आपस में कजिन भाई हुए। इसीलिए आज से काजोल और रानी मुखर्जी भी चचेरी बहनें हुई।


Click it and Unblock the Notifications











