'कुछ-कुछ होता है' की 'छोटी अंजलि' अब हो चुकी हैं इतनी बड़ी, खूबसूरती देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

Kuch Kuch Hota Hai Choti Anjali: काजोल और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस फिल्म को साल 1998 में रिलीज किया गया था और इसमें शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी के बीच में लव ट्रायंगल दिखाया गया था। तीनों ही किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म में रानी मुखर्जी की बेटी का किरदार सना सईद ने निभाया।
सना सईद को आज भी छोटी अंजलि के नाम से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आज हम आपको उनकी लेटेस्ट फोटो दिखाने वाले हैं जिन्हें देखकर आपको भी उनकी खूबसूरती पर यकीन नहीं होगा। फिल्म में मासूम से दिखने वाली छोटी अंजलि अब बहुत बड़ी हो चुकी है और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।
सना सईद की उम्र 33 साल की हो चुकी है और अफसोस इस बात का है कि जैसी लोकप्रियता वह चाहती थी उन्हें हासिल नहीं हो पाई। उन्हें दो फिल्मों और कुछ डांस रियलिटी शोज में देखा गया। इसके बावजूद उनका मन मुताबिक काम और सफलता प्राप्त नहीं हो पाई। लेकिन वह अक्सर अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बना देती है।
सना सईद ने पिछले साल ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वॉनर के साथ में सगाई कर ली थी। वह एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर है और लॉस एंजेलिस में भी रहते हैं। सना कई बार उनके साथ में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करती नजर आती है और फैंस द्वारा भी उनकी हर एक पोस्ट को काफी पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











