'कुछ-कुछ होता है' की छोटी अंजलि हो गई हैं इतनी ग्लैमरस, लेटेस्ट फोटोज देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

साल 1998 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के अलावा रानी मुखर्जी लीड रोल में थी। तीनों के बीच में लव ट्रायंगल स्टोरी दिखाई गई थी। कहानी को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म में रानी मुखर्जी की बेटी का किरदार निभाने वाली सना सईद आज काफी बड़ी हो चुकी है। उन्होंने फिल्म में छोटी अंजलि का किरदार निभाया। लेकिन अब छोटी सी अंजलि काफी ग्लैमरस बन चुकी है।
'झलक दिखला जा' में दिखाया अपना डांसिंग टैलेंट
'कुछ-कुछ होता है' फ़िल्म में छोटी अंजलि का किरदार निभा चुकी सना सईद अब काफी बड़ी हो गई है। उनका लुक भी इतने सालों में काफी बदल चुका है और पहले से काफी खूबसूरत हो गई है। उन्हें इस फिल्म के बाद में साल 2000 में रिलीज हुई 'बादल' और फिर फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' में भी देखा गया। इसी के अलावा उन्हें 'झलक दिखला जा 9' में भी देखा गया। सना सईद को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी गजब की है।
सना सईद को मॉडलिंग का है शौक
सना सईद को मॉडलिंग का भी काफी ज्यादा शौक है और वह कई सारे बड़े ब्रांड के साथ में भी फोटोशूट करवा चुकी हैं। सना अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी वर्कआउट की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। सना को किताबें पढ़ने का काफी शौक है और रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर उन्होंने अपना डांसिंग टैलेंट भी दिखा दिया।
इस फ़िल्म से सना कर चुकी हैं फिल्मों में कमबैक
हालांकि आपको बता दें कि सना सईद काफी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर बनी हुई है और साल 2012 में उन्हें करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में देखा गया था। जिससे कि उन्होंने बॉलीवुड में एक बार फिर से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके ग्लैमरस लुक की वजह से उनका काफी अच्छा खास रिस्पांस मिला और फैन्स का खूब प्यार भी मिला। अब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर से एक्टिव हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











