कभी शाहरूख खेमे, कभी सलमान...बॉलीवुड के महाकांड KRK के नाम!
केआरके नाम का एक शख्स है। बॉलीवुड से है नहीं, पर खुद को बॉलीवुड का ज़रूर कहता है। ये शख्स एक अजीब किस्म का प्राणी है जो इतना खाली है कि ऊलज़लूल बातें सोचता तो ठीक है उन्हें लिखता भी है।
इसके बाद उसे एक नया चस्का लगा फिल्म समीक्षक बनने का। और उसकी ऊलज़लूल बातों ने इन समीक्षाओं ने चार चांद लगा दिए। इस आदमी को भोजन है कंट्रोवर्सी।
[WHATTT...सलमान को फिर आया गुस्सा...बॉडीगार्ड को थप्पड़!]
वैसे तो ये हमेशा ट्विटर पर लोगों से ज़लील होते हुए पाया जाता है लेकिन फिर भी आजकल इसका निवास स्थान है दुबई। पर मुश्किल ये है कि इस आदमी को इतनी अटेंशन मिलती है शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन जैसे लोगों की वजह से।
और यही कारण है कि कितनी भी बड़ी कंट्रोवर्सी हो, ये आदमी बोलता है और कुछ लोग रिएक्ट करते हैं। फिर सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाता है।
देखिए शाहरूख से लेकर सलमान तक और सोनाक्षी से लेकर आलिया तक, हर सुपरस्टार के बारे में केआरके के अनमोल बोल -


Click it and Unblock the Notifications