..................... Kritika Kamra does not like to take leave from the shooting floor on her birthday, here's why|जन्मदिन के दिन शूटिंग फ्लोर से छुट्टी लेना पसंद नहीं करती है कृतिका कामरा, जाने यहां क्यों| - Hindi Filmibeat

जन्मदिन के दिन शूटिंग फ्लोर से छुट्टी लेना पसंद नहीं करती है कृतिका कामरा, जाने यहां क्यों

पिछले साल की तरह इस साल भी कृतिका कामरा शूटिंग फ्लोर पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। वह इस समय जासूसी थ्रिलर फिल्म 'फॉर योर आइज ओनली' की शूटिंग में व्यस्त है। कृतिका अगर किसी फिल्म या शो की शूटिंग कर रही होती है तो वह छुट्टी लेना आमतौर पर पसंद नहीं करती हैं। कृतिका 25 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। मध्यप्रदेश में जन्मी कृतिका ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में एडमिशन तो लिया था, लेकिन बीच में उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ गयी थी। छोटे पर्दे से अपना एक्टिंग कॅरियर शुरू करने वाली कृतिका कामरा इस समय विभिन्न फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं।

आइए कृतिका कामरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियों से आपको रूबरू करवाते हैं

बीच में ही छोड़नी पड़ी फैशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई :

बीच में ही छोड़नी पड़ी फैशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई :

कृतिका कामरा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में एडमिशन ले लिया। लेकिन इस कोर्स को वह पूरा नहीं कर पायी और एक साल में कोर्स को छोड़ना पड़ गया क्योंकि 'यहां के हम सिकंदर' के लिए उन्हें कास्ट कर लिया गया था। इस शो के साथ ही एक्टिंग के क्षेत्र में उन्होंने डेब्यू किया।

बर्थडे पर छुट्टी लेना नहीं है पसंद :

बर्थडे पर छुट्टी लेना नहीं है पसंद :

कृतिका कामरा पिछले साल की तरह ही इस साल भी बर्थडे वाले दिन अपने शो की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। कृतिका को अपने बर्थडे वाले दिन एक खास वजह से छुट्टी लेना पसंद नहीं है। इसका खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने किया। कृतिका का कहना है, "मुझे अपने जन्मदिन पर शूटिंग करना पसंद है,सेट पर आपको जो अटेंशन मिलता है वह मुझे पसंद है।" इस साल कृतिका दिवाली के ठीक अगले दिन ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

मुंबई पहुंचे कृतिका के माता-पिता :

मुंबई पहुंचे कृतिका के माता-पिता :

इस साल कृतिका कामरा अपना बर्थडे दिवाली के ठीक अगले दिन ही मना रही है। इसलिए दिवाली और कृतिका के बर्थडे के मौके पर उनके माता-पिता इस साल मुंबई पहुंचे हैं। इस बात को लेकर कृतिका बेहद उत्साहित है। कृतिका इस समय जासूसी थ्रिलर फिल्म 'फॉर योर आइज ओनली' की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें वह पहली बार सुमित पुरोहित के साथ काम कर रही हैं।

‘कितनी मोहब्बत है’ से मिली पहचान :

‘कितनी मोहब्बत है’ से मिली पहचान :

कृतिका कामरा को टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' से पहचान मिली। इसके बाद कृतिका 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'रिपोर्टर्स', 'प्रेम या पहेली - चंद्रकांता' के साथ ही डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का भी हिस्सा बनी। कृतिका का फिल्मी सफर 2018 में 'मित्रों' से शुरू हुआ। कृतिका ने 'तांडव', 'कौन बनेगी शिखरवती' और 'हश हश' वेब सीरीज में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X