कृति सेनन को मां से छुपाना पड़ा था लव मेकिंग सीन, ऑर्गेज्म सीन के कारण हसीना को...

कृति सेनन बॉलीवुड की इन दिनों टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी है। उन्होंने अपने 9 साल के करियर में 'बरेली की बर्फी' और 'मिमी' जैसी फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग से काफी लोगों के दिलों में जगह बनाई। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि जब भी उन्हें किसी भी फिल्म में लव मेकिंग सीन करना होता है तो उन्हें अपनी मां की परमिशन लेनी होती है। जिस वजह से एक्ट्रेस के हाथ से करण जौहर की 'लस्ट स्टोरीज' भी चली गयी थी।
कृति को अपनी मां की वजह से कई सारी फिल्मों से धोना पड़ा हाथ
लेकिन एक बार कृति सेनन ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें उनकी मां की वजह से कई सारे रोल ठुकराने पड़ गए थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी मम्मी ने उन फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें परमिशन नहीं दी थी। इसी वजह से करण जौहर की लस्ट स्टोरीज से उन्हें हाथ धोना पड़ा। दरअसल इसमें एक्ट्रेस को ऑर्गेज्म वाला सीन करना था। जिस पर एक्ट्रेस की मां की मंजूरी नहीं थी और बाद में ये रोल कियारा आडवाणी को मिला और वह काफी सुर्खियों में भी आ गई थी।
कृति ने अपनी मां से छुपाया था लव मेकिंग सीन
इसी पर कृति सेनन ने बताया कि वह कुछ चीजों को अपनी मम्मी से छुपा लेती हैं। जब एक्ट्रेस ने 'राब्ता' का लव मेकिंग सीन किया था तो उन्होंने अपनी मम्मी को नहीं बताया था। लेकिन जब बाद में उनकी मां ने उस सीन को देखा तो वह काफी ज्यादा नाराज हो गई थी। कृति सेनन की मां दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के प्रोफेसर बताई जाती है तो वहीं उनके पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट है।
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
अगर हम कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड से लेकर तेलुगु फिल्मों में तक काम किया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड में उनकी हीरोपंती फिल्म में उनका अभिनय लोगों को खूब पसंद आया था। लेकिन जल्दी ही एक्ट्रेस 'आदि पुरुष' में देखी जाएंगी। इस फिल्म में उनके साथ में प्रभास भी देखे जाने वाले हैं। साथ ही साथ एक्ट्रेस फ़िल्म में जानकी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को 16 जून 2023 को रिलीज किया जाने वाला है। सिनेमाघरों में ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications