2017 की सबसे शानदार फिल्म..और हिरोइन की ये तस्वीरें आईं सामने..किसी ने नहीं देखी होगी !
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को भला कौन नहीं पसंद करता होगा। उन्होंने बॉलीवुड में इतने कम समय में अपनी जो पहचान बनाई है वो काफी तारीफ के काबिल है। इसी के साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। कल कृति की फिल्म बरेली की बर्फी थियेटर में हंगामा करने आ रही है।
इस फिल्म में कृति के अपोज़िट एक्टर राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना होंगे। जब इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तभी से ही लोग इस प्यारी सी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थे।

फिलहाल हम यहां बस कृति की ही बात करेंगे। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंति के साथ। इस फिल्म में उनकी काफी तारीफ हुई और उसके बाद वो शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन के साथ फिल्म दिलवाले में नज़र आईं। फिल्म हिट नहीं हुई थी लेकिन हमेशा की तरह कृति सभी का दिल जीत ले गईं।
वहीं पिछले ही दिनों कृति और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राबता रिलीज़ हुई जो बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई और फ्लॉप हो गईं। अब कृति आ रही हैं बरेली की बर्फी बनकर।
तो आज हम आपको कृति के मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें दिखाएंगे जो शायद आपने नहीं देखी होगी..डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications