अमिताभ बच्चन के शानदार डुप्लेक्स में रहती है यह हसीना, भरती है लाखों का किराया

Cover Image

मुंबई में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रहने के लिए आमतौर पर अपने 2 बंगले 'प्रतिक्षा' और 'जलसा' का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मायानगरी मुंबई में बिग बी अमिताभ बच्चन के कई आलिशान घर हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों रुपयो में है। हाल ही में मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन के एक डुप्लेक्स फ्लैट को किराए पर बॉलीवुड की ही एक हसीना ने लिया है। वह हसीना और कोई नहीं बल्कि ठुमकेश्वरी कृति सेनन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अमिताभ बच्चन को 10 लाख रुपये का किराया देती है। जी हां, कृति सेनन बिग बी अमिताभ बच्चन की किराएदार हैं।

भरती हैं 10 लाख रुपये का किराया :
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन ने 2021 में ही अमिताभ बच्चन का अंधेरी वाला डुप्लेक्स घर किराए पर लिया था। वह 2 साल के लिए इस डुप्लेक्स के लिए 10 लाख रुपये प्रति महीने का किराया भरती हैं। अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला रोड पर अल्टेंटिस बिल्डिंग की 27वीं और 28वीं मंजिल पर उनका अपार्टमेंट है। दिल्ली की रहने वाली कृति सेनन ने अपना एक्टिंग करियर महेश बाबु की फिल्म से किया था। कृति ने बॉलीवुड में कई फिल्में 'मिमी', 'भेड़िया', 'लुका छिपी', 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

जब बिग बी ने कृति के पोस्ट पर किया था कमेंट :
कृति जिस समय बिग बी की किराएदार भी नहीं थी, उसी समय उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट में कृति ने अपना फोटो पोस्ट किया था। इन तस्वीरों में कृति बेहद सिजलिंग और हॉट नजर आ रही थी। फोटो में कृति इतनी अच्छी दिख रही थी कि अमिताभ बच्चन भी इस पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए थे। बिग बी ने कृति के पोस्ट पर कमेंट किया था, 'वाह'। कृति की तस्वीर पर बिग बी का यह कमेंट बेहद वायरल हुआ था। इसके बाद कृति जब 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर आयी थी, उस समय उन्होंने बिग बी के साथ डांस भी किया था और बिग बी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट भी किया था।

Read more about: amitabh bachchan kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X