पहले फैशन शो के दौरान कृति सेनन के साथ हुई थी ये घटना, रोती-रोती आईं थीं घर,बोलीं- उसने मुझे 50 लोगों के सामने

कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने 'क्रू', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'मिमी' जैसे बड़ी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। कृति सेनन एक्टिंग तो बेहतरीन करती ही हैं। साथ ही में उनकी खूबसूरती लोगों को दीवाना बना देती है। करोड़ों फैन्स हैं जो कृति सेनन पर मरते हैं। उनके ब्यूटी टिप्स भी लोग फॉलो करना पसंद करते हैं। भले ही आज कृति सेनन बड़ी और नामी अदाकारा बन गई हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कृति सेनन कैमरा फेस करने से झिझकती थीं। जी हां, एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।
कृति सेनन अपने इंटरव्यू में बताती हैं कि वह कैसे अपने पहले फोटोशूट से रोती हुई घर लौटी थीं। कृति कहती हैं कि मेरा पहला फोटोशूट था और पहला रैंप शो। दोनों से मैं रोती हुई लौटी थी। अपने पहले रैंप शो में मैं बहुत नर्वस हुई थी। मैंने कोरियोग्राफी थोड़ी खराब कर दी थी। मेरा पहला शो था और कोरियोग्राफी बहुत कॉम्प्लिकेटेड थी और वह कोरियोग्राफर भी बहुत रूड था। शो के बाद में उसने मुझपर 50 मॉडल्स के सामने चिल्लाया था।
कृति बताती हैं वह वहां से निकलीं ऑटो में बैठकर घर आईं और फूट-फूटकर रोईं। इसके बाद उनकी मां ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये सब चीजें तुम्हारे लिए बनी हैं। ये सब करने के लिए बहुत मजबूत और ढीठ होना पड़ता है। तुम्हें और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट होने की जरूरत है।
इसके बाद कृति अपने फोटोशूट की बात बताती हैं वह कहती हैं मेरा पहला फोटोशूट भी ऐसा ही था मेरा पोर्टफोलियो नहीं था और उससे पहले मैंने कभी कैमरा फेस भी नहीं किया था। बिना यह जाने की फोटोशूट कैसा होता है क्या करना होता है मैं फोटोशूट करवाने पहुंच गई और वह फोटोग्राफर बहुत बड़ा फोटोग्राफर था। उसने मुझे देखकर कहा कि यह तुम्हारा पहला फोटोशूट है ना ? जब कोई आपको यह कह दे तो आप समझ जाएं कि आप कुछ ठीक नहीं कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications