7 साल बड़े इस एक्टर के साथ कृति सैनन ने दे डाला इंटिमेट सीन, इस वजह से हुईं थीं फिल्म के लिए राजी?

तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन की फिल्म क्रू का ट्रेलर जिस दिन से रिलीज हुआ है लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर सभी को पसंद आया है और लोगों का ऐसा मानना है कि फिल्म कमाल की होने वाली है।
लेकिन इस फिल्म से अब कुछ ऐसा जानकारी सामने आई है जो कि कृति सैनन के फैंस के लिए है। दरअसल इस फिल्म में कृति सैनन का एक इंटिमेट सीन है जो कि उन्होने अपने से 7 साल बड़े एक्टर के साथ दिया है। साथ ही ये भी पता चला है कि इस फिल्म के लिए कृति सैनन क्यों राजी हुईं थीं।
7 साल बड़े एक्टर के साथ इंटिमेट सीन
खबरें हैं कि कृति सैनन इस फिल्म में अभिनेता दिलजीत दोसाँझ के अपोजिट नजर आने वाली है। फिल्म में दोनों का एक इंटिमेट सीन है जिसको लेकर चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि दिलजीत उनसे उम्र में करीब 7 साल बड़े हैं। ऐसा पहली बार दिखेगा जब दिलजीत किसी फिल्म में ऑनस्क्रीन इंटिमेट सीन देते दिखाई देंगे।
इसके पहले वो कभी भी इंटिमेट नहीं हुए हैँ। अब देखने वाली बात होगी कि इसका एक्सपीरिएंस दर्शकों के लिए कैसा होता है। कृति सैनन अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं और दर्शकों को उनका ऊंचा लंबा कद और बोल्डनेस काफी पसंद है।
कैसे आईं बोर्ड में
इस फिल्म में कृति सैनन की एंट्री को लेकर राइटर मेहुल सूरी और निधि मेहरा ने खुलासा किया है। उनका कहना है कि, कृति सैनन को स्क्रिप्ट काफी अच्छी लगी थी और पूरी स्क्रिप्ट के दौरान वो हंसी नहीं रोक पाईँ। उनको ये कहानी इतनी ज्यादा पसंद आ गई उन्होने पूरी कहानी भी नहीं सुनी और फिल्म के लिए हामी भर दी।
29 मार्च को रिलीज
करीना, तब्बू और कृति सैनन की ये फिल्म 29 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होकर छा जाने के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म किस तरह का कलेक्शन करती है।


Click it and Unblock the Notifications