कृति सेनन ने टाइगर के साथ की शुरुआत, अब अक्षय कुमार के साथ, देखें दिलकश Pics
Recommended Video

हाल ही में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में आज एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम भी जुड़ गया है। हाउसफुल फैमिली से जुड़ने की खुशी कृति ने अपने सोशल एकाउंट पर शेयर की है। कृति सेनन अब अक्षय कुमार, बॉबी देओल के साथ 'हॉउसफुल 4' में नजर आएंगी। इस फिल्म के मुख्य कास्ट अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और कृति सेनन के बाद.. अब बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी फाइनल हो चुके हैं।
[अक्षय-कैटरीना की हिट जोड़ी और बन गई ये सुपरहिट फिल्म, इनके आगे सब FAIL]
बता दें कि कृति सेनन फिल्म बरेली की बर्फी में नजर आई थीं। ये फिल्म काफी सफल रही और खूब तारीफें भी मिलीं। वहीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो चुकीं कृति ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म हीरोपंती ये की थी। इस फिल्म में वे टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती हुई नजर आई थीं।

कृति सेनन महज कुछ समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी हैं। वे कई बड़ी एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। वे पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आगे देखें कृति की 10 तस्वीरों में उनका दिलकश अंदाज और जानें उनके बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











