पीरियड्स होने पर कृति सेनन करती हैं ये काम, जिससे हीरे जैसी चमकने लगती है उनकी स्किन

Kriti Sanon Skin Care Routine: कृति सेनन बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ ही लुक्स और स्टाइल को लेकर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि कृति सेनन को लोग उनके स्किन केयर रुटीन के लिए भी फॉलो करते हैं। बता दें कि कृति अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं। वह कॉस्मेटिक सर्जरी से ज्यादा नेचुरल चीजों और स्किन केयर प्रोडक्ट पर भरोसा रखती हैं।
वैसे तो एक्ट्रेस कई बार अपने स्किन केयर रुटीन शेयर करती रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो एक्ट्रेस ने यह बताया है कि पीरियड शुरू होने से ठीक पहले वह ऐसा काम करती हैं जिससे उनकी स्किन और भी खूबसूरत बन जाती है। तो चलिए इंतजार किस बात का है चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ऐसा क्या करती हैं पीरियड्स के पहले जिससे उनकी स्किन इतनी ज्यादा ग्लोइंग हो जाती है।
एक्ट्रेस का कहना है कि पीरियड्स के दौरान या उससे पहले उनके चेहरे पर पिंपल आने शुरू हो जाते हैं। जिससे बचने के लिए वह पहले से ही एंटी पिंपल सीरम लगाना शुरू कर देती हैं। कृति अपने ही स्किन केयर ब्रांड के Acne Defernce Daily Serum लगाती हैं जिससे उनकी स्किन और भी ज्यादा चमकने लगती है। एक्ट्रेस का कहना है कि इस सीरम में AXELAIC एसिड, SALICYLIC एसिड और NIACINAMIDE होता है जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है।
इसके अलावा एक्ट्रेस अपना मॉर्निंग रुटीन भी बताती हैं एक्ट्रेस कहती हैं कि वह सुबह उठकर अच्छी मात्रा में पानी पीती हैं। पानी स्किन को हाइड्रेट करता है और क्लिंजर का काम करता है। इसके बाद वह लाइट वेट वॉटर बेस्ड सीरम लगाती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस आगे कहती हैं जितना जरूरी मॉर्निंग रुटीन होता है उतना ही जरूरी नाइट रुटीन फॉलो करना भी होता है। कृति कहती हैं कि वह रात को मेकअप रिमूव करके क्लिंजर लगती हैं फिर सीरम यूज करती हैं और अच्छी नींद लेती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि अच्छी नींद भी अपकी स्किन को बेहतर बनाने का काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications











