शाहरुख-टाईगर के साथ फिल्म..अफेयर किसी और के साथ..लेकिन दिल में तो सलमान ही बसते हैं !
कृति सेनन के जन्मदिन पर देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को भला कौन नहीं पसंद करता होगा। उन्होंने बॉलीवुड में इतने कम समय में अपनी जो पहचान बनाई है वो काफी तारीफ के काबिल है। इसी के साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अाज कृति का जन्मदिन है। 27 जुलाई 1990 को जन्मी एक्ट्रेस आज पूरे 27 साल की हो गई हैं।
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंति के साथ। इस फिल्म में उनकी काफी तारीफ हुई और उसके बाद वो शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन के साथ फिल्म दिलवाले में नज़र आईं। फिल्म हिट नहीं हुई थी लेकिन हमेशा की तरह कृति सभी का दिल जीत ले गईं।

वहीं पिछले ही दिनों कृति और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राबता रिलीज़ हुई जो बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई और फ्लॉप हो गईं। अब कृति आ रही हैं बरेली की बर्फी बनकर। पिछले ही दिनों उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Recommended Video

ना संजय दत्त..ना अनिल कपूर..इनके लिए धड़कता था माधुरी का दिल..लगते थे सेक्सी !
आज कृति का जन्मदिन है तो हम आपको उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे..देखें कृति सेनन की कुछ अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications