..................... Krithi Shetty Work With 47 Years Old Actor Karthi At The Age Of 21 she played his onscreen daughter - Hindi Filmibeat

15 सालों बाद अपने 'पापा' के साथ रोमांस करने को तैयार ये 21 साल की हसीना, स्क्रीन पर आएगा

Krithi Shetty Karthi Film

Krithi Shetty Karthi Film: अभी के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेसेस की उम्र में काफी अंतर देखने को मिलता है। कई बार तो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी अपनी आधी उम्र की हसीनाओं के साथ में रोमांस करते हुए नजर आ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक बड़े सुपरस्टार के साथ 15 साल पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। लेकिन अब बड़े पर्दे पर उसी सुपरस्टार के साथ में रोमांस करने जा रही हैं

हैरानी की बात तो यह है कि दोनों के बीच में 26 साल का अंतर है। दरअसल हम बात कर रहे हैं कृति शेट्टी की। उनका जन्म 21 सितंबर 2003 को मुंबई में हुआ और उन्होंने तेलुगू फिल्मों से अपनी एक खास पहचान हासिल की है। उनको कई सारी बड़ी हिट फिल्मों में भी देखा जा चुका है। जिसमे बंगाराजू, उप्पेना और द वारियर जैसी फिल्में शामिल है।

लेकिन आपको बता दें कि अब जल्दी ही कृति शेट्टी साउथ की सुपरस्टार कहे जाने वाले कार्थी के साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रही है। जिस फ़िल्म में उनको देखा जाएगा उसका नाम 'वा वाथियार' है। इस फ़िल्म को नलन कुमारस्वामी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। यह फिल्म अपने स्टार्स की वजह से काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके पीछे की वजह दोनों के बीच के उम्र का अंतर है।

कार्थी की उम्र इस वक्त 47 साल की है तो वही कृति शेट्टी की उम्र सिर्फ और सिर्फ 21 साल की है। इस हिसाब से दोनों के बीच में 26 साल का अंतर है। कहा जा रहा है कि उनकी यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है और इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस भी उत्साहित हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कृति शेट्टी, कार्थी के साथ में पहले भी काम कर चुकी हैं।

दरअसल साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'नान महाना अला' में दोनों को साथ देखा गया था। कृति शेट्टी को फिल्म में एक चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाते हुए देखा गया। तब एक्ट्रेस की उम्र बहुत छोटी थी। लेकिन अब 15 साल के बाद में इस सुपरस्टार के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस कृति शेट्टी को फिल्म में देखा जाएगा। दोनों रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी बड़े हीरो के साथ में किसी यंग एक्ट्रेस को कास्ट किया जा रहा है। इससे पहले भी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ में छोटी उम्र की हसीनाओं को कास्ट किया जा चुका है।

कृति शेट्टी के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू कर लिया था। यहां तक की उन्होंने एक यूनिक रिकॉर्ड भी बनाया है क्योंकि उनकी दो डेब्यू फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। उप्पेना फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Read more about: karthi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X