शादी के 12 साल बाद अपनी राधा से अलग हुए कृष्णा! हैरान करने वाली है इस 'महाभारत' की कहानी

शादी के 12 साल बाद श्री कृष्णा ने अपनी राधा के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला कर हर किसी को हैरान कर दिया था. जी हां हम बात कर रहे हैं महाभारत के अभिनेता नितीश भारद्वाज की. जिन्होंने बाद 12 साल बाद अपनी पत्नी स्मिता को तलाक दे दिया था और हर को सख्ते में डाल दिया था. अभिनेता नितीश भारद्वाज की पत्नी आईएएस अधिकारी के रूप में काम करती है, पिछले साल दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. बता दें कि दोनों की दो जुड़वा बेटियां है जो अपनी मां सुनीता के साथ इंदौर में रहती है. अभिनेता नितीश भारद्वाज ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने तलाक का खुलासा किया था.
नितीश भारद्वाज ने कहा कि सितंबर 2019 में उन्होंने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी. वे इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं कि वह अलग क्यों हुए हैं, फिलहाल मामला कोर्ट में है. मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि तलाक मौत से ज्यादा ताकतवर है, "खासकर तब जब एक खालीपन के साथ हो आप जी रहे हो."शादी के रिश्ते पर नितीश भारद्वाज ने कहा कि मुझे इस संस्था पर भरोसा है, लेकिन मैं इस मामले में भाग्यशाली नहीं हूं ,सच कहूं तो शादी के टूटने के कई कारण हो सकते हैं. आप हमेशा अपने साथी के रवैया के साथ नहीं रहते हैं. महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि कभी-कभी रिश्तो के बीच अहंकार आ जाता है, जो आपकी सोच के साथ मेल नहीं खाता है. अभिनेता ने आगे कहा कि जब कोई रिश्ता फेल हो जाता है, तो बच्चे भी उस में सफर करते हैं, इन चीजों का बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. इसके लिए माता-पिता की गलती है.
महाभारत में श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज से जब पूछा गया कि क्या आपने कभी अपनी जुड़वा बेटियों के साथ बातचीत की है ,तो इस सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहूंगा, मुझे अभी उनसे बात करने या मिलने की आजादी है या नहीं. रिश्ते टूटने को लेकर जब स्मिता से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है.


Click it and Unblock the Notifications











