दादी कृष्णा राज कपूर के साथ अभी भी गोद में बैठते थे रणबीर कपूर, ये रही आखिरी वायरल तस्वीर

कपूर परिवार की सबसे बड़ी सदस्य कृष्णा राज कपूर नहीं रहीं। कृष्णा राज कपूर केवल राज कपूर की पत्नी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार को आज तक जोड़ कर रखने वाली कड़ी थीं। आज भी उनके घर पर रविवार को साथ खाना खाने की परंपरा थी जिसे सारे सदस्य बिना नागा पूरा करते थे।

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वो दादी का रविवार का लंच कभी मिस नहीं करते हैं। रणबीर हाल ही में अपनी दादी के साथ ही रह रहे थे क्योंकि उनका घर बन रहा था। इस दौरान उनकी और दादी की तस्वीरों ने इंटरनेट का काफी मन लगाया था। खासतौर से रणबीर और कृष्णा कपूर की साथ में ड्रिंक करते एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

krishna-kapoor-raj-kapoor-family-tree-five-generations

कृष्णा कपूर के बारे में ऋषि कपूर ने अपनी किताब में लिखा था कि हम सब पापा से ज़्यादा मां के करीब थे। इस किताब में नरगिस और राज कपूर के अफेयर का ज़िक्र करते हुए ऋषि कपूर ने अपनी मां के हिम्मत की तारीफ की थी कि ऐसे समय में भी वो घर को जोड़कर ही रखे हुए थीं।

हालांकि इसके बाद राज कपूर और वैजंती माला के अफेयर ने उनके परिवार में भूचाल ला दिया था। इस दौरान कृष्णा कपूर, घऱ छोड़कर काफी महीनों तक मुंबई के नटराज होटल में रही थीं। इसके बाद राज कपूर ने संगम के बाद वैजंतीमाला के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया।

कृष्णा राज कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं और आज सुबह पांच बजे कार्डियाक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया। इसी के साथ कपूर खानदान की एक और पीढ़ी पूरी तरह समाप्त हो गई। आईए आपको मिलवाते हैं पूरे कपूर खानदान से।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X