Janmashtami 2024: राधा की तरह चाहती हैं सजना तो फॉलो करें इन एक्ट्रेसेस के लहंगा लुक, देखते रह जाएंगे लोग

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के त्योहार का इंतजार तो हर कोई करता है। इस खास मौके पर कृष्णा भगवान और उनकी लीला लोगों को याद आती है। इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। चाहें देश हो या विदेश जन्माष्टमी की रौनक चारों तरफ देखने को मिलती है। बता दें कि आम से लेकर खास तक हर कोई इस त्योहार को मनाता है। इस खास मौके पर जहां महिलाएं राधा के लुक में नजर आती हैं तो वहीं बच्चे कृष्ण भगवान के वेशभूषा पहने दिखते हैं।
अगर आप भी इस जन्माष्टमी के त्योहार पर कुछ नया और खास दिखना चाहती हैं तो फटाफट से फॉलो करें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तरह की तरह ये ट्रेडिशनल ड्रेस जिसमें आप दिखेंगी राधा जैसी खूबसूरत।
नीले रंग का लहंगा
कृष्ण भगवान को भी मोर पंख बेहद पसंद हैं। उनके मुकुट पर भी मोर पंख लगते हैं और साज सजावट के लिए भी मोर के पंखों का भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी इस खास मौके पर बेहद ही स्पेशल दिखना चाहती हैं तो आप पहनें जाह्नवी कपूर की तरह इस मोर की डिजाइन का लहंगा जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। आप इस तरह के नीले और हरे लहंगे के साथ ही लाइट ज्वैलरी कैरी करें। इस तरह का लुक आपके इस खास दिन के लिए बेहद ही परफेक्ट रहेगा।
घेरदार गोटा पट्टी लहंगा
घेरदार लहंगे की बात ही अलग होती है। राजा महाराजा के समय में ही रानियां घेरदार गोटा पट्टी के लहंगे पहनना पसंद करती थीं। उसके बाद फिर फिश स्टाइल का ट्रेंड आ गया, लेकिन अब फिर से महिलाओं गोटा पट्टी लहंगा की डिजाइन को पसंद करती हैं। इस तरह के लहंगों से आपका लुक बहुत ही क्लासी दिखने लगता है।
सिल्क का लहंगा
आज कल सिल्क का लहंगा भी काफी पसंद किया जाता है। खास फंक्शन के मौके पर लोग सिल्क के लहंगे को पहनना पसंद करते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप कुछ डिजाइनर और सिंपल पहनना चाहती हैं तो आप अनन्या पांडे के इस क्लासी लुक को भी ट्राई कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications