कृष्णा की यशोदा मैया का 30 सालों में पूरा बदल चुका है लुक, लोग भी तस्वीरें देख हो रहे हैरान

साल 1990 में टेलीविजन पर कुछ ऐसे धारावाहिक टेलीकास्ट किए जाते थे जो कि उन दिनों काफी ज्यादा लोकप्रिय थे. साथ ही साथ लोग भी उन्हें बहुत ही चाव से देखा करते थे. जिनमें महाभारत और रामायण के साथ-साथ कृष्णा जैसे सीरियल शामिल थे. जो कि लोगों को आज भी याद है. लेकिन इससे भी ज्यादा उनके किरदार पसंद किए जाते थे. जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं और जानना चाहते हैं कि वह निजी जिंदगी में अब क्या कर रहे हैं. इसीलिए आज हम आपको श्री कृष्णा सीरियल की यशोदा मैया यानी कि दामिनी कंवल शेट्टी के बारे में बताने वाले हैं.
30 सालों में पूरा बदल चुका है यशोदा मैया का लुक
श्री कृष्णा सीरियल बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता और इतना ही नहीं इसे टेलीविजन पर टेलीकास्ट हुए 30 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं. इन 30 सालों में यशोदा मैया का किरदार निभाने वाली दामिनी का लुक भी पूरी तरीके से चेंज हो चुका है. दामिनी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी देखा जाता है.
दामिनी की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ग्लैमरस तस्वीर
इतना ही नहीं वह कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती है. इस उम्र में भी दामिनी का ग्लैमरस अंदाज नजर आता है और वह उतनी ही खूबसूरत देखी जाती हैं. हाल ही में दामिनी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थी. जिसमें उन्होंने स्टाइलिश वाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी और वह सोफे पर बैठ कर काफी खूबसूरत पोज देती हुई नजर आ रही थी.
दामिनी की तस्वीरों पर फैन्स ने की खूबसूरत तारीफ
दामिनी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए और इतना ही नहीं उनकी खूब तारीफ भी की. इन तस्वीरों में वह इस उम्र में भी काफी ज्यादा ब्यूटीफुल नजर आ रही थी और साथ ही साथ आपको बता दें कि दामिनी कृष्णा के साथ-साथ अलिफ लैला जैसे सीरियल में भी देखी गई. जहां से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई. लेकिन अब वह फिल्म और सीरियल में कुछ खास एक्टिव नहीं है लेकिन फिर भी लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं और याद भी करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications