Koffee With Karan: जब फ्लाइट में गंदी हरकत करने के दौरान पकड़े जाने वाले थे करण जौहर, जानें फिर क्या हुआ!

Karan Johar

Koffee With Karan: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण अक्सर चर्चा में रहता है। इस चैट शो में फिल्म निर्माता करण जौहर बड़ी-बड़ी हस्तियों को बुलाकर उनकी बेडरूम लाइफ, प्राइवेट लाइफ, लव लाइफ और ऐसे ही उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं।

कॉफी विद करण सातवां सीजन

पिछले साल के सातवें सीजन में भी कई दिलचस्प खुलासे हुए। हालांकि इस दौरान करण जौहर ने भी अपने बारे में कुछ अजीबोगरीब बातें बताईं। जब करण जौहर ने फ्लाइट में अपने साथ हुए एक्सीडेंट के बारे में बात की तो उस एपिसोड में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी मौजूद थे।

रैपिड फायर राउंड में टाइगर श्रॉफ ने कही ये बात

दरअसल, रैपिड फायर राउंड चल रहा था। इस दौरान करण जौहर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से उनके बारे में सवाल कर रहे थे। करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ से सवाल किया कि वो कौन सी वियर्ड जगह है जहां आप रिलेशन बनाना पसंद करेंगे, तो इसके जवाब में टाइगर श्रॉफ ने कहा, यह वियर्ड नहीं है लेकिन थोड़ा एडवेंचर है। मैं हवा में यानी फ्लाइट में ऐसा करना चाहूंगा।

रैपिड फायर राउंड में हुआ खुलासा

इस जवाब को सुनकर करण जौहर ने कहा, 'माइल हाई क्लब' यानी ऐसा क्लब जहां लोग अपने बेडरूम की फैंटेसी को फ्लाइट में करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा टाइगर श्रॉफ से पूछा, तुम्हें, याद है माइल हाई क्लब!

इसके बाद करण जौहर ने कहा, मुझे नहीं पता कि लोग ऐसा कैसे करते हैं लेकिन मैं इस बारे में शो के बाद बात करूंगा। आप सब जानते हैं मैं बिग बॉय हूं तो लेकिन मेरे लिए फ्लाइट का छोटा सा बाथरूम भी काफी था। लेकिन मेरा लक अच्छा था कि मैं पकड़े जाने से बच गया।

इस बातचीत के दौरान करण जौहर ने इनडायरेक्टली बताया कि वे बाथरूम में कुछ ऐसा करने जा रहे थे जो कि फ्लाइट के नियमों के खिलाफ है लेकिन समय रहते वे बच गए।

आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब कॉफी विद करण चैट शो में इस तरह की बातें सामने आई हैं। पहले भी कई बार बहुत से सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी और बेडरूम लाइफ की बातें अक्सर कैमरे के आगे खुलकर आई हैं।

बहरहाल करण जौहर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सेलिब्रिटीज से अपने चैट शो में कुछ भी कहलवा सकते हैं और अपनी बेडरूम लाइफ को लेकर भी वे बेहद ओपन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X