..................... Koffee With Karan: Karan johar wanted that kriti sanon will act in Lust Stories movie but she denied, then Kiara Advani was become second choice - Hindi Filmibeat

Lust Stories: 20 मिनट का ऑर्गेज्म सीन करने से डरी कृति सैनन, मां ने फिल्म छुड़वाई, कियारा थी दूसरी पसंद!

Lust Stories Kiara karan

Lust Stories Movie: जून 2018 में रिलीज हुई लस्ट स्टोरीज़ छोटी छोटी स्टोरी पर बनी एक फिल्म थी जिसे जोया अख्तर, करण जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था।

लस्ट स्टोरीज़ फिल्म में है कई बड़े सितारे

यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस फिल्म को भारतीय हिंदी भाषा की एंथोलॉजी फिल्म कहा गया। फिल्म में कई मुख्य किरदार जैसे कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, रणधीर झा, मनीषा कोइराला, नेहा धूपिया, नील, संजय कपूर निकिता दत्ता और रिद्धि जैसी कास्ट मौजूद थी।

एक कहानी में था 20 मिनट का ऑर्गेज्म

फिल्म की छोटी-छोटी कहानियों में अलग-अलग किरदार थे, लेकिन इस फिल्म में एक एक कहानी ऐसी थी जिसमें 20 मिनट ऑर्गेज्म सीन दिखाया गया था। इस कहानी की मुख्य किरदार कियारा आडवाणी (मेघा) थी जो कि अपनी लस्ट खत्म करने के लिए वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती है।

कियारा ने किया यह ऑर्गेज्म सीन

इस सीन के पीछे भी एक लंबी कहानी है। फिल्म में दिखाया जाता है कि मेघा अपनी बेडरूम लाइफ से संतुष्ट नहीं हैं तो इसके एवज में वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये बात उनके पति पारस यानी विक्की कौशल को पसंद नहीं होती। एक दिन अनजाने में ही घर की बुजुर्ग वाइब्रेटर के रिमोट को टीवी का रिमोट समझ ऑन कर देती है। उसके बाद कियारा आडवाणी की जो हालत होती है वह इस फिल्म में दिखाया गया है।

कृति सैनन थी पहली पसंद

क्या आप जानते हैं इस किरदार के लिए करण जौहर की पहली पसंद कियारा आडवाणी नहीं बल्कि कृति सैनन थीं। पिछले साल कॉफी विद करण में कृति सैनन और टाइगर श्रॉफ ने शिरकत की, जिसमें बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि करण जौहर ने कृति सैनन को ये फिल्म ऑफर की थी। लेकिन शुरुआत में वे फिल्म को करें या नहीं इसको लेकर कृति उलझन में थीं।

कृति की मां ने ये फिल्म करने से किया मना

जब कृति सैनन ने अपनी मम्मी से इस बारे में बात की तो उनका यह कहना था कि अगर 20 मिनट तक ऑर्गेज्म का सीन फिल्माया जाना है तो मत करो। लेकिन 20 मिनट के इस सीन में अगर कुछ सेकंड का ऑर्गेज्म सीन होता तो तुम कर सकती थी। इस कारण कृति सेनन की मां ने उन्हें Lust Stories फिल्म करने से मना कर दिया।

ऑर्गेज्म सीन से डर गई थी कृति सैनन

कॉफी विद करण में कृति सैनन ने बताया, मेरी मां का कहना था कि 20 मिनट का ऑर्गेज्म करना बहुत मुश्किल होगा। वहीं इस सीन को करने से वे डर भी रही थीं। उनको अंदाजा नहीं था कि उनको ये सीन कैसे करना है। उन्होंने Lust Stories फिल्म रिलीज होने के बाद कियारा आडवाणी को देखा तो वह हैरान रह गई।

कॉफी विद करण में कृति सैनन ने बताया, मुझे अंदाजा नहीं था कि ये सीन करना इतना आसान है और इस सीन में कुछ भी वियर्ड नहीं था, जिसे वे ना कर पाती। लेकिन जब करण जौहर ने कहा कि तुम्हें मुझे बताना चाहिए था कि तुम क्यों डर रही हो या तुम्हें मुझसे पूछना चाहिए ताकि सीन कैसे फिल्माया जाएगा।

कृति सैनन ने कहा, मैं 20 मिनट के ऑर्गेज्म वाली बात सुनकर ही घबरा गई थी। तब करण जौहर ने कहा कि तुम्हें मुझे अपनी मां से बात करवानी चाहिए तो कृति सेनन बोली मुझे नहीं समझ में आया कि मैंने ऐसा क्यों किया।

कियारा आडवाणी को इस फिल्म के बाद मिला फेम

अब पछताए क्या होत अब तो फिल्म कृति सैनन के हाथ से निकल गई। बता दें, कियारा आडवाणी को इस फिल्म के बाद से रातों-रात फेम मिल गया था। इसके बाद तो जैसे कियारा आडवाणी के पास काम की कमी नहीं रही और वे बॉलीवुड में अचानक से कमाल करने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X