सैफ अली खान की मां.. बिकिनी.. और संसद... फिर हुआ खूब बवाल, शर्मीला टैगोर बोलीं- 'मुझे कोई खबर नहीं थी...'

शर्मिला टैगोर बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने जमाने में बेहद ही खूबसूरत हुआ करती थी। आज के वक्त में शर्मिया टैगोर की 79 साल की हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद उनका दबदबा अभी भी कायम है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें अपने बेटे सैफ अली खान के साथ में करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 में देखा गया था।
बिकिनी विवाद पर सालों बाद शर्मिला टैगोर ने तोड़ी चुप्पी
इसी के अलावा आपको बता दें कि इस शो के दौरान शर्मिला टैगोर ने बिकिनी विवाद को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़ दी थी और वह बातें बता दी जो कि पहले किसी को भी नहीं पता थी। शर्मिला टैगोर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हां, फोटोग्राफर थोड़ी टेंशन में था और मैं सोच रही थी कि मैं इसमें अच्छी दिख रही हूं। लेकिन मैं बाद में काफी ज्यादा निराश हो गई थी जब लोगों ने कहा कि मैं लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऐसा फोटोशूट करवाया है, क्योंकि मैंने ऐसा कभी भी महसूस नहीं किया था।"
फिल्म फेयर में छपा था शर्मिला टैगोर का फोटो
शर्मिला टैगोर ने इस पर बात करते हुए आगे यह भी कहा कि "जब यह फिल्म फेयर में छप गया था तो मैं लंदन में मौजूद थी। तब मैं इस बात से पूरी तरीके से अनजान थी और जब तक शक्ति (सामंथा, डायरेक्टर) जी ने मुझे कॉल करके जल्दी आने को नहीं बोला था। शक्ति ने तो शर्मिला से यह भी कहा कि भारत में बहुत खराब चीज हो रही हैं और उन्होंने तो यह भी कहा कि अगर पब्लिक का अटेंशन चाहिए तो यह अच्छा तरीका नहीं है।"
जब बोर्डिंग स्कूल में सैफ अली खान से होते थे उनकी मां को लेकर ऐसे सवाल
शर्मिला टैगोर ने आगे यह भी बताया कि "उस वक्त क्या हुआ इस बारे में मैं बात नहीं सकती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि पार्लियामेंट में भी इसको लेकर सवाल उठाए गए थे।" तो वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान ने यह भी कहा कि उनके बोर्डिंग स्कूल में लोग पूछा करते थे कि "क्या ये तुम्हारी मॉम है? जिस पर मैं बहुत गर्व महसूस किया करता था।"


Click it and Unblock the Notifications











