पुरानी बहूरानी अमृता सिंह को लेकर ये क्या बोल गई शर्मिला टैगोर- वो तलाक बहुत खराब था... उसे..

करण जौहर का 'कॉफी विद करण 8' काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनता हुआ नजर आता है। आपको बता दे की हाल ही के एपिसोड में शर्मिला टैगोर और उनके बेटे सैफ अली खान ने शिरकत की थी। इसी के अलावा आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर ने शो में सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक को लेकर भी बात की।
अमृता से अलग होना चाहते थे सैफ अली खान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ अली खान को अपने बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से काफी लगाव था। लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान ने इस दौरान यह भी बताया कि वह अमृता से अलग होना चाहते थे और इस बारे में उन्होंने अपनी मां को सबसे पहले बताया।
अमृता के साथ शादी पर बोले सैफ
इसी के अलावा करण जौहर के चैट शो के दौरान सैफ अली खान ने यह भी बताया कि जब वह अमृता सिंह से शादी करना चाहते थे तो शर्मिला टैगोर खुद उनसे मिलने के लिए मुंबई पहुंची। शर्मिला टैगोर ने तो सैफ अली खान से यह भी कहा था कि वह अमृता से शादी ना करें और तभी उन्हें पता चला कि वह एक दिन पहले ही शादी कर चुके हैं। सैफ अली खान ने इस दौरान बताया कि उनकी आंख से एक बड़ा सा आंसू गिर गया और वह रोने लग गई कि तुमने मुझे हर्ट कर दिया है।
शर्मिला टैगोर ने बताया कि सैफ को वक्त चाहिए था
शर्मिला टैगोर ने इस शो के दौरान बताया कि अलग होने के बाद का वक्त इतना अच्छा नहीं रहा। उन्होंने बताया कि "जब आप इतने लंबे वक्त तक साथ में रहते हो और इतने प्यारे बच्चे होते हैं तो अलग होना मुश्किल होता है। इसीलिए यह इतना आसान भी नहीं था। मुझे पता है कि उस समय यह मुमकिन नहीं था क्योंकि हर कोई हर्ट हो चुका था। लेकिन मैं फिर भी कोशिश की और उसका दिमाग ठंडा होने के लिए उसे वक्त चाहिए था। इसके बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।"
सैफ ने ही नहीं पटौदी खानदान ने भी किया एडजस्ट
इसी दौरान शर्मिला टैगोर ने बताया कि "सिर्फ अलग रहने वाली बात नहीं थी। कई चीज और भी थी। हमारे लिए यह बहुत अच्छी बात नहीं थी क्योंकि इब्राहिम उस वक्त सिर्फ 3 साल का था और हमें बच्चों से काफी ज्यादा लगाव था। खासतौर पर सैफ अली खान तो इब्राहिम को काफी पसंद करते थे और बोलते थे कि यह बहुत अच्छा लड़का है। लेकिन सैफ को उस समय इब्राहिम के साथ में वक्त नहीं मिल पाया। इसी वजह से हमें अमृता और दो बच्चों का नुकसान भी सहना पड़ गया। इसी के चलते सैफ अली खान ही नहीं बल्कि हमने भी एडजस्ट किया।"


Click it and Unblock the Notifications











