जब पॉपुलर अभिनेत्री को पहना दी थी डांसर की ड्रेस, आदित्य चोपड़ा का चकराया सिर, फिर डायरेक्टर को...

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी तक शो में करीना कपूर, आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आ चुके हैं। लेकिन अब हाल ही में बॉलीवुड की कजिन सिस्टर्स रानी मुखर्जी और काजोल बतौर गेस्ट शो में पहुंचे। जहां पर उन्होंने कई सारे खुलासे किए। लेकिन शो के दौरान करण जौहर ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' की शूटिंग के दौरान उन्होंने डांसर का आउटफिट काजोल को दे दिया था।
जब करण ने काजोल को पहना दी थी डांसर की ड्रेस
करण जौहर ने बताया कि आदित्य चोपड़ा इस बात से काफी हैरान रह गए थे। उनको महीना बाद एडिटिंग में इस बात का पता चला। दरअसल फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' से आदित्य चोपड़ा ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। शो के दौरान करण जौहर ने बताया कि "फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग बर्फ में हो रहे थे। आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि काजोल इस गाने में रेड आउटफिट पहने। लेकिन मनीष के साथ कुछ हो गया था। इसीलिए मैं वहां पर पहुंचा और 'रुक जा' गाने से डांसर की एक आउटफिट निकाल ली थी। मुझे लगा कि किसी को भी पता नहीं चलेगा।"
आदित्य चोपड़ा ने करण जौहर से पूछा सवाल
करण जौहर ने आगे बताया कि "काजोल ने 'ज़रा सा झूम लूं मैं' गाने के दौरान बर्फ में डांसर्स की कॉस्ट्यूम, बूट्स और रेड आउटफिट के साथ बैरेट पहने हुए नजर आई। ऐसा इसीलिए क्योंकि विग पूरी तरीके से गड़बड़ हो गई थी। इसीलिए हमने बैरेट लगाने के लिए कह दिया था। लेकिन जब कई महीनो के बाद आदित्य फिल्म की एडिटिंग करने लगे तो उन्होंने मुझे एडिटिंग रूम में बुलाया। उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आपने काजोल को डांसर का आउटफिट दिया है जो उन्होंने इस गाने में पहन रखा है। तो मैंने कह दिया कि रेड आउटफिट में कुछ गड़बड़ थी।"
आदित्य चोपड़ा हुए हैरान
शो के दौरान ही करण जौहर ने यह भी बताया कि "इस बात को सुनते ही आदित्य चोपड़ा काफी ज्यादा हैरान रह गए थे। लेकिन मैं क्या करता मुझे समय बर्बाद नहीं करना था। हम सभी के एक अलग-अलग एक्सपीरियंस होते हैं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण जौहर के इस स्टेज शो 'कॉफी विद करण' का आठवां सीजन चल रहा है। इस दौरान कई सारे मशहूर सेलिब्रिटीज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











