दीपिका पादुकोण बोली- एक साथ 4 लोगों को डेट कर रही थी, गुस्से में रणवीर सिंह बोले- नाम बता

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 का पहला एपिसोड काफी ज्यादा दिलचस्प रहा। जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शिरकत की थी। इस शो के दौरान कपल ने एक दूसरे के बारे में कई सारे खुलासे किया और हर किसी को चौका दिया। इसी के अलावा करण जौहर के तीखे सवालों के भी उन दोनों ने काफी बेहतरीन तरीके से जवाब दिए।
दीपिका के खुलासे पर रणवीर सिंह हुए गुस्सा
लेकिन रणवीर सिंह के चेहरे के एक्सप्रेशन उसे समय बदल गए जब उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी हैरानजनक खुलासा कर दिया था। दरअसल, दीपिका पादुकोण का यह खुलासा रणवीर सिंह को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। टीवी पर एक्टर के चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था।
रणवीर सिंह के अलावा चार और लोगों को कर रही थी डेट
जानकारी के लिए आपको बता दे की कॉफी विद करण आर्ट के एपिसोड के दौरान दीपिका पादुकोण ने इस बात का खुलासा कर दिया की शादी से पहले वह रणवीर सिंह के अलावा चार और लोगों को डेट कर रही थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि शादी के प्रपोज करने से पहले दोनों एक ओपन रिलेशनशिप में थे।
रणवीर और दीपिका निभा रहे थे ओपन रिलेशनशिप
दीपिका ने इस पर यह भी कहा कि "जब तक रणवीर ने मुझको प्रपोज नहीं किया था, तब तक हमारे बीच में कोई भी कमिटमेंट नहीं था। इसीलिए मैं दूसरे लोगों से भी मिला करती थी। लेकिन मैं जितने भी लोगों से मिली, कोई भी मुझे खास नहीं लगा। भले ही मैं दूसरे लोगों से मिलती थी, लेकिन मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता था कि मैं रणवीर के साथ में हूं, इसीलिए मुझको वापस चले जाना चाहिए और मैं उनके पास में वापस जाने वाली थी।"
रणवीर सिंह का शो में फूटा गुस्सा
दीपिका पादुकोण की इस बात को सुनने के बाद में करण जौहर ने उनसे उन लोगों के नाम भी पूछे। जिनको वह रणवीर सिंह के साथ में डेट किया करती थी। लेकिन एक्ट्रेस ने जवाब में कह दिया कि अब उन्हें वह लोग बिल्कुल भी याद नहीं है। इस बात को सुनने के बाद में रणवीर काफी गुस्सा हुए। इसके बाद उन्होंने कहा कि "अभी तो तुम कह रही थी कि मेरे साथ में रहते हुए तुम दूसरे लोगों से मिल रही थी और अब तुमको वह याद नहीं। मुझे बहुत अच्छे से याद है।" सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications