Koffee Recap: कॉफी विद करण में जान्हवी कपूर ने भाई अर्जुन के साथ चोरी से लेकर झगड़ों तक शेयर किए थे सीक्रेट

कॉफी विद करण का नया सीज़न शुरू हो चुका है और सीज़न 7 के दूसरे एपिसोड में आज सारा अली खान और जान्हवी कपूर की दोस्ती के रंग दिखाई देंगे। जान्हवी कपूर दूसरी बार कॉफी विद करण का हिस्सा बनने जा रही हैं। तो हमने सोचा कि इससे पहले वो खुद से जुड़े और राज़ दर्शकों के सामने रखें, उनके पिछले राज़ आपको याद दिला दें।

हम बात कर रहे हैं जान्हवी कपूर के कॉफी डेब्यू की जो उन्होंने किया था कॉफी विद करण के पिछले सीज़न में अपने भाई अर्जुन के साथ। ये एपिसोड, कॉफी विद करण के सबसे भावुक एपिसोड्स में से एक था।

koffee-recap-when-janhvi-kapoor-and-arjun-kapoor-set-sibling-goals-and-shared-kapoor-family-secrets

इसका कारण ये था कि दर्शकों ने श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री देखी। वहीं अर्जुन और जान्हवी ने भी पहली बार इस बारे में बात की थी कि कैसे श्रीदेवी के जाने के बाद उनका परिवार एक हो गया और सबने एक दूसरे को हिम्मत देते हुए अपनी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल वक्त एक साथ काटा। आपको याद दिलाते हैं इस एपिसोड के कुछ मज़ेदार किस्से।

कैसे बने भाई बहन

कैसे बने भाई बहन

अर्जुन कपूर ने बताया कि श्रीदेवी के जाने के बाद उन्होंने और अंशुला ने सबसे पहले केवल जान्हवी और खुशी के बारे में सोचा। वहीं जान्हवी और अर्जुन ने बताया कि दोनों की ज़िंदगी में एक चीज़ दुखद है और वो है अपनी मां को खो देना। वो दोनों एक दूसरे से जुड़ गए क्योंकि दोनों ही अपनी मां को उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज़ होते नहीं दिखा पाए। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म थी इशक़ज़ादे जिसकी रिलीज़ से पहले उनकी मां मोना कपूर शौरी का निधन हो गया था। वहीं जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क से पहले उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया।

इमोशन के बाद मस्ती

इमोशन के बाद मस्ती

हालांकि, एक दूसरे के बारे में कुछ भावुक बातें करने के बाद भाई बहन की ये जोड़ी, मस्ती मूड में आ चुकी थी। और इसकी शुरूआत हुई अर्जुन कपूर के जान्हवी की ओवरएक्टिंग पर दाद देते हुए। दरअसल, जब करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि वो किसे डेट कर रही हैं तो जान्हवी का कहना था कि वो अपने भाई के सामने ये सब बातें कैसे कर सकती हैं। उन्हें तो डेटिंग का मतलब भी नहीं पता है। उनकी ये बात सुनकर अर्जुन कपूर का कमेंट तपाक से आया - ये इसका पू बनी पार्वती अवतार है।

ईशान होता है आस पास

ईशान होता है आस पास

उस दौरान, जान्हवी कपूर के इशान खट्टर को डेट करने की खबरें थीं। जब करण जौहर ने इस बारे में जान्हवी से पूछा तो जान्हवी ने इसे नकार दिया। लेकिन अर्जुन कपूर का कहना था कि वो हमेशा इसके आस पास ही होता है। एक बार तो वो ऊपर के फ्लोर से कूद कर इसकी बाल्कनी में पहुंच गया था। इस पर जान्हवी इशान का बचाव करते दिखीं और बताया कि वो केवल एक स्टंट करना चाह रहे थे। हालांकि, अर्जुन भी जान्हवी की टांग खींचते दिखे कि ज़िंदगी में एक साथी की ज़रूरत होती है और क्या ईशान वो साथी नहीं है?

खोले बचपन के राज़

खोले बचपन के राज़

जान्हवी कपूर ने इस एपिसोड में अपनी बचपन की एक आदत का राज़ खोलते हुए बताया कि उन्हें मछलियां चुराने का शौक है। वो बड़े होटल में जब जाती थीं तो चुपके से वहां से छोटी छोटी मछलियां चुरा लाती थीं। उन्हें इसमें मज़ा आता था। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि वो कभी कभी तो मछली बाज़ार से मछली लेकर आती थीं और जब उनकी मां उन्हें पॉम्फ्रेट खिला रही होती थीं तो जान्हवी वो चोरी की हुई मछली को एक कटोरी में पानी भरकर तैराने की कोशिश करती थीं। उनकी ये बात सुनकर अर्जुन कपूर का कहना था - मुझे अब तुमसे डर लग रहा है। वहीं करण जौहर ये सुनकर हंसते हंसते लोटपोट हो गए थे।

फैमिली का वॉट्सएप ग्रुप Dad's Kids

फैमिली का वॉट्सएप ग्रुप Dad's Kids

जान्हवी और अर्जुन ने बताया कि उन चारों भाई बहन का एक वॉट्सएप ग्रुप है जिसका नाम है Dad's Kids और इस ग्रुप पर उनके पिता बोनी कपूर भी हैं। अर्जुन ने बताया कि उस ग्रुप के सबसे एक्टिव सदस्य बोनी कपूर ही हैं। वहीं जान्हवी और अर्जुन दोनों का कहना था कि घर की सबसे बिगड़ी बच्ची हैं खुशी कपूर क्योंकि उन्हें खूब लाड़ दुलार मिलता है। अर्जुन ने बताया जहां, बोनी कपूर केवल खुशी खुशी करते रहते हैं वहीं अक्सर खुशी उनकी बातों का जवाब भी नहीं देती है।

अंशुला ने कर दिया गेम पलट

अंशुला ने कर दिया गेम पलट

शो के आखिरी में जब अर्जुन और जान्हवी को अपने परिवार के सदस्यों को कॉल करना था तो जान्हवी ने पहले अंशुला को कॉल किया लेकिन जब तक अंशुला समझ पातीं कि हो क्या रहा है, अर्जुन ने उन्हें Hey Karan It's Me ना बोलने की धमकी दी। जबकि जान्हवी के लिए अंशुला को यही बोलना था। लेकिन अर्जुन ने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुमने ऐसा बोला तो मैं घर नहीं आऊंगा। अंशुला को कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने फोन काट दिया जिसकी वजह से जान्हवी हार गईं और अर्जुन जीत गए। जान्हवी का कहना था कि उन्हें लगता है कि घर में उन्हें कोई प्यार नहीं करता।

विजय की फैन

विजय की फैन

पिछले ही सीज़न में जान्हवी कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वो विजय देवराकोंडा की फैन हैं। अब इस सीज़न में वो सारा अली खान के साथ दिखाई देंगी और सारा ने इस बात का एलान कर दिया है कि वो भी विजय देवराकोंडा की फैन हैं। अब देखना है कि इस सीज़न में और किन किन बातों का खुलासा होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X