एक गलती करियर पर पड़ी भारी, 6 महीने तक खाई जेल की हवा, अब ये हसीना जी रही गुमनामी की जिंदगी

Koena Mitra

Koena Mitra Career: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार कुछ ऐसे सितारे होते हैं जो कि पहले तो एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं और फिर अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाते।आज हम आपको एक ऐसी ही हसीन के बारे में बताने वाले हैं जिसे एक गलती के चलते अपना पूरा फिल्मी करियर बर्बाद कर लिया और आज गुमनामी की जिंदगी जी रही है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं कोएना मित्रा की। कोएना मित्रा ने अपने करियर में रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे टॉप एक्टर्स के साथ में काम किया। 2004 में उन्होंने फिल्म मुसाफिर में पॉपुलर आइटम नंबर के लिए काफी अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी। उन्होंने 2001 में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल में भारत को रिप्रेजेंट किया था और टॉप 12 में पहुंची थी।

कोएना मित्रा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ज्यादातर अपने करियर में आइटम नंबर किए हैं और 'अपना सपना मनी मनी' फिल्म में उन्होंने जूली की भूमिका निभाई थी। कोएना मित्रा अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में रही और अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गई।

लेकिन क्या आपको पता है कि इतने बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के बावजूद भी कोएना मित्रा का करियर बर्बाद कैसे हुआ? दरअसल उन्होंने खुद को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा ली थी और इसका उन पर उलटा असर पड़ा। इससे एक्ट्रेस का चेहरा पूरी तरीके से खराब हो गया था।

कोएना मित्रा ने बाद में इसके लिए कलेक्शन सर्जरी भी करवाई। हालांकि इसके बावजूद उनका पूरा चेहरा बुरी तरीके से खराब हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि हर इंसान का शरीर अलग तरीके से रिएक्ट करता है। सर्जरी के बाद मेरे चेहरे पर सूजन आई और जैसे हड्डियों को जुड़ने में कई महीने लगते हैं, वैसे ही मेरे चेहरे को ठीक होने में 1 साल लगा।

दरअसल आपको बता दें कि कोएना मित्रा की प्लास्टिक सर्जरी की वजह से उनके गालों की हड्डियां बुरी तरीके से डैमेज हो चुकी थी और इसकी वजह से वह काफी ज्यादा बदसूरत भी दिखने लग गई थी। इसका उनके करियर पर भी काफी गहरा असर पड़ा और उनका फ़िल्मी करियर पूरा बर्बाद हो गया।

इसी के अलावा कोएना मित्रा पर एक चेक बाउंस होने का भी केस चल रहा था और इसके चलते उन्हें 6 महीने तक जेल भी जाना पड़ा था। एक्ट्रेस साकी साकी गर्ल के नाम से काफी मशहूर थी और उन्होंने अपने करियर में कुल 12 फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2004 में डेब्यू किया और टीवी के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 13 मे भी वह नजर आई थी।

More from Filmibeat

Read more about: koena mitra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X