..................... know why Tiger Shroff is one of the coolest actor of bollywood - Hindi Filmibeat

टाइगर श्रॉफ की एक क्वालिटी सब पर भारी..ऐसे ही नहीं है हर किसी के फेवरिट!

By Shweta

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिन्होंने पहली फिल्म से ही लोगों को अपना दिवाना बना दिया है। उनकी पॉपुलैरिटी कुछ इस तरह की है कि उन्हें बच्चे से लेकर बड़े तक काफी पसंद करते हैं। हीरोपंती हो या बागी उन्होंने प्रूव किया है कि वो आने वाले समय के सुपरस्टार हैं।

[Pics - तो कुछ ऐसा है अक्षय कुमार का शानदार आशियाना..देखते रह जाएंगे!]

टाइगर श्रॉफ की अगली आने वाली फिल्म फ्लाइंग जट है जिसमें वो सुपरहीरो बने हैं। ऐसे सुपरहीरो जिसे हाइट से डर लगता है और स्पीड से भी। ट्रेलर को तो पहले ही लोगों ने काफी पसंद किया है और साथ ही फिल्म भी हिट होगी इसकी पूरी उम्मीद है।

Tiger Shroff

हाल में ही टाइगर श्रॉफ ने एक लीडिंग न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई तरह की बातें की और उनके बयान को पढ़कर आप भी कहेंगे की वाकई वो काफी स्मार्ट और अच्छे एक्टर हैं। उन्होंने सीधे कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि बच्चे खासकर उनके फैन हैं।

टाइगर श्रॉफ भी मानते हैं कि उनका सेंस ऑफ ह्युमर काफी अच्छा है। वो ये भी मानते हैं कि जब उन्होंने करियर की शुरूआत की थी तब उनके नाम को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया था और उन्हें इस बात का दुख भी होता था मगर धीरे धीरे वो इन सबसे उपर उठना सीख गए।

अपनी सीरियल किसर की इमेज पर भी उन्होंने कहा कि वो फिल्म की मांग पर किसिंग सीन देते हैं और उन्हें इसका बिल्कुल भी गुरेज नहीं है कि उन्हें क्यों सिरियल किसर कहा जाता है।

अपनी आने वाली फिल्म फ्लाइंग जट के बारे में भी उन्होंने कहा कि फिल्म हर वर्ग के लोगों को पसंद आ सकती है। फिल्म में सरदार से जुड़े ड्रेस पर भी उन्होंने कहा कि फिल्म में पंजाबियों और सरदार को बहुत पॉजिटिव तरीके से दिखाया गया है।

टाइगर श्रॉफ जब से इंडस्ट्री में आए हैं उनकी तुलना ऋतिक रोशन से की जाती है जबकि वो ऋतिक रोशन को अपना रोल मॉडल मानते हैं। वो इस तुलना को पसंद नहीं करते हैं

टाइगर श्रॉफ इस बार जैकलिन फर्नांडिस के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और उन्हें पूरी उम्मीद है कि फ्लाइंग जट भी दर्शकों को पसंद आएगी । फिल्म को पूरी तरह से एंटरटेनिंग फिल्म मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X