..................... Know why Kareena Kapoor said for Bipasha Basu, 'She does not believe in her own talent' - Hindi Filmibeat

kareena kapoor: जानिए क्यूं करीना ने बिपाशा के लिए कहा, 'उसे खुद अपने टैलेंट पर भरोसा नहीं है'

kareena kapoor

kareena kapoor: हिंदी सिनेमा जगत में कैट फाइट तो होती ही रहती है, और आए दिन देखने को मिल जाता है कि किसकी किसके साथ लड़ाई हुई है, लेकिन ऐसे में जो कैट फाइट सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थी वह थी करीना और बिपाशा की। बात इतनी बिगड़ गई थी कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा था। क्या थी इसके पीछे की वजह? चलिए आपको बताते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपने अब तक न जाने कितने ही कैट फाइट के बारे में सुना और पढ़ा होगा। ऐसा ही एक झगड़ा बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेस के बीच हुआ था। यह कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर खान और बिपाशा बसु थी।

करीना और बिपाशा आज भले ही नार्मल हों, लेकिन एक समय ऐसा था, जब दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती थीं। साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' में दोनों ने साथ में काम किया था और ये वाकया तभी का है। इस फिल्म में करीना कपूर, बॉबी देओल और अक्षय कुमार नजर आए थे।

यह बिपाशा की पहली फिल्म थी, बिपाशा ने फिल्म में कई बोल्ड सींस दिए, जिसकी वजह से उनकी हर तरफ चर्चा हुई और करीना के किरदार पर भारी पड़ गईं। कहते हैं कि करीना बिपाशा की पॉपुलैरिटी से खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी थीं।

बेबो, बिपाशा से काफी चिढ़ी-चिढ़ी रहती थीं, ऐसा में हुआ यह कि करीना ने बिपाशा को 'काली बिल्ली' तक कह दिया था और बात इतनी बिगड़ गई थी कि हाथापाई तक जा पहुंची थी।

खबरें आई कि दोनों की लड़ाई में बीच बचाव करने अभिनेता बॉबी देओल को आना पड़ा था। वहीं बिपाशा ने करीना के साथ कभी न काम करने की कसम खाई थी। फिल्मफेयर से इस कैट फाइट का जिक्र करते हुए बिपाशा ने कहा था, नहीं मैं करीना के साथ दोबारा कभी काम नहीं करूंगी। या तो आप लोगों के साथ होते हैं या नहीं होते।

ऐसे में करीना कैसे शांत हो सकती थी तो इसका जवाब देते हुए करीना ने कहा था, ऐसा लगता है कि उसे अपने टैलेंट पर जरा भी कॉन्फिडेंस नहीं है। 4 पेज के इंटरव्यू में उन्होंने 3 पेज मेरे बारे में बात की। खैर बात पुरानी है किस्सा कई सारे पुराना हो चुका है लेकिन आज भी इसकी चर्चा होती है।

जाहिर है कि अब तो दोनों एक्ट्रेस अपने अपने घरों, अपने अपने काम और अपनी अपनी जिंदगी में काफी खुशा है और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट भी शेयर कर देती है, लेकिन कभी दोबारा साथ में नजर नहीं आई।

Read more about: kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X