जानें कौन हैं यूट्यूबर अरमान मलिक? रचाई दो-दो शादियां, साथ-साथ हुई प्रेग्नेंट तो बटोरी सुर्खियां

Know about Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। कभी अपने ब्लॉग तो अपने परिवार की वजह से वो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं और वो भी हंसी खुशी के साथ। है ना हैरान करने वाली बात। जी हां, यह कोई सीरियल की कहानी नहीं बल्कि अरमान मलिक अपनी जिंदगी ऐसे ही जीते हैं।
अरमान मलिक अपना यू ट्यूब चैनल चलाते हैं और उनके ब्लॉग लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानना चाहते हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों की वजह से पॉपुलर हुए थे। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर दोनों पत्नियों के साथ वो कैसे रहते हैं और हर छोटी से बड़ी बात को संभाल लेते हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान मलिक ने दरअसल, पहली शादी पायल से 2011 में की थी तो वहीं दूसरी शादी उन्होंने 2018 में कृतिका से की है। कृतिका उनकी पहली पत्नी पायल की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं लेकिन दोनों की शादी के बारे में उन्हें पहले नहीं पता था। जब शुरुआत में उन्हें शादी की जानकारी हुई तो वो अरमान को छोड़कर चली गई थीं।
दुनिया को दी प्रेग्नेंसी की जानकारी
लेकिन, कुछ ही दिनों में वो मायके से वापस आ गईं। पिछले दिनों अरमान मलिक ने जब दुनिया को जानकारी दी कि उनकी दोनों ही पत्नियां प्रेग्नेंट है और लगभग एक ही समय में मां बनने वाली हैं तो यह जानकर हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन उन्होंने लगातार दोनों का हेल्थ अपडेट दिया।
बने चार बच्चों के पिता
अप्रैल में जहां कृतिका ने बेटे को जन्म दिया वहीं, आज पायल ने भी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। अरमान मलिक ने ब्लॉग के माध्यम से ये जानकारी शेयर की। हालांकि, पायल की तबियत भी फिलहाल ठीक नहीं है। अब अरमान मलिक चार बच्चों के पिता बन गए हैं।
आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट हुई पायल
पायल ने शेयर किया था कि उनकी दोनों प्रेग्नेंसी आईवीएफ के जरिए है। वो लंबे समय से मां बनना चाह रही थीं और कई बार डॉक्टर्स की ना सुनने के बाद आखिरकार अब वो दूसरी बार उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया है।
पायल को आई पैरेंट्स की याद
अरमान मलिक ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में यह भी दिखाया है कि डिलीवरी से पहले अपने पैरेंट्स को याद कर उनकी पहली पत्नी पायल रोने लगती हैं। उन्हें अरमान मलिक समझाते हैं और कहते हैं- 'आज के दिन माता-पिता की याद आती है। क्यों रो रही है, मैं हूं ना। वह तेरी सारी वीडियोज देखते होंगे। उनकी मजबूरी है कि वह नहीं आ सकते हैं। प्यार बहुत करते हैं तुझसे।'


Click it and Unblock the Notifications















