कौन है प्रीतिका चौहान? 'हनुमान', 'संतोषी मां' जैसे शो में दिख चुकीं एक्ट्रेस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार!
बीते दिन नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने टेलीविजन अभिनेत्री प्रीतिका चौहान और ड्रग पेडलर फैसल को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रीतिका के पास से 99 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई है। वह 8 नवम्बर तक हिरासत में ही रहेंगी। प्रतीका से ड्रग्स मामले में एनसीबी फिलहाल पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी को शक है कि ड्रग पेडलर फैसल और भी सेलिब्रिटीज को ड्रग मुहैया करवाता होगा।
बता दें, हिमाचल की रहने वाली 30 वर्षीय प्रीतिका टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने जय मां वैष्णो देवी, संकट मोचन महाबली हुनमान जैसे कई चर्चित शो में काम किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर शिकंजा कसा है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई बड़े सेलिब्रिटीज से पूछताछ की गई है। रविवार को इस ऑपरेशन में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बहरहाल, यहां जानते हैं प्रीतिका चौहान से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications