बर्थडे गर्ल दीपिका पादुकोण के बारे में जानिए ये 5 Unknown Fact

Deepika Padukone

ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण अगर पूछा जाए तो आसानी से किसी के मन में भी बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण का नाम आएगा। इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' और इसमें पहने गेरुआ रंग की बिकीनी की वजह से विवादों से घिरी दीपिका 5 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मॉडलिंग से फिल्मों में आने वाली दीपिका ने अपने डेब्यू बॉलीवुड फिल्म में ही किंग खान शाहरुख खान के अपोजिट काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका एक फिल्म के लिए करीब 15-20 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। वर्तमान समय में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में दीपिका का नाम शुमार है। दीपिका पादुकोण को लग्जरी वस्तुओं का काफी शौक है। उनके कलेक्शन में टिस्सा क्लासिक प्रिंस डायमंड रोज गोल्ड भी शामिल है जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बतायी जाती है।

आइए आपको बर्थडे गर्ल दीपिका पादुकोण के बारे में बताते हैं कुछ Unknown Fact :

पहली फिल्म नहीं थी ‘ओम शांति ओम’ :

पहली फिल्म नहीं थी ‘ओम शांति ओम’ :

सभी ऐसा मानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया था, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, इस फिल्म से पहले दीपिका हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा' में नजर आयी थी। वहीं फिल्मों की बात करें तो दीपिका ने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से डेब्यू किया था।

भारत में नहीं हुई पैदा :

भारत में नहीं हुई पैदा :

दीपिका पादुकोण का कार्यस्थल मुंबई है और इससे पहले वह अपने माता-पिता के साथ बेंगलुरु में रहती थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका पादुकोण का जन्म भारत के किसी भी शहर में नहीं हुआ था। दीपिका का जन्म डेनमार्क शहर के कोपेनहेगन शहर में हुआ था।

फिल्म ‘सांवरिया’ से करने वाली डेब्यू :

फिल्म ‘सांवरिया’ से करने वाली डेब्यू :

बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू करने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश दीपिका पादुकोण को यह फिल्म नहीं मिली और सोनम कपूर को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया।

इन एक्टर्स के साथ सिर्फ एक फिल्म में आयी नजर :

इन एक्टर्स के साथ सिर्फ एक फिल्म में आयी नजर :

दीपिका पादुकोण ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में कई एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन इनमें से कुछ एक्टर ऐसे हैं, जिनके साथ दीपिका ने एक फिल्म के बाद दोबारा काम नहीं किया। इनमें फरहान अख्तर, नील नितिन मुकेश और इमरान खान का नाम शामिल हैं। दीपिका ने इन तीनों एक्टर्स के साथ क्रमशः फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'लफंगे परिंदे' और 'ब्रेक के बाद' में काम किया था।

राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी :

राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी :

एक्टिंग में दमदार होने के साथ-साथ दीपिका पादुकोण बैडमिंटन की बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दीपिका ने राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में भी भाग लिया है। दीपिका को बैडमिंटन की शुरुआती ट्रेनिंग अपने पिता और वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण से मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X