Urfi Javed: एक्टिंग से पहले ये काम कर चुकी है ऊर्फी, जानेंगे तो दंग रह जाएंगे!

ऊर्फी जावेद अक्सर खबरों में रहती हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती। लेकिन क्या आप जानते हैं असल में कौन है ऊर्फी जावेद? आज हम आपको बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद जो कि अपनी बोल्ड आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स बताएंगे जिनसे शायद आप अब तक अनजान है।
बता दें, उर्फी जावेद बोल्ड आउटफिट्स के लिए खूब जानी जाती हैं और वह हमेशा इसकी वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री को इसके लिए ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अभी भी वही पहनना पसंद करती हैं जो वह चाहती हैं। जहां लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, वहीं उर्फी के प्रशंसक उनके फैशन सेंस को पसंद करते हैं। उर्फी बिग बॉस ओटीटी से फेमस हुईं थीं लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि टीवी इंडस्ट्री की ओर रूख करने से पहले उन्होंने एक सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।
15 अक्टूबर 1996 को पैदा हुईं उर्फी जावेद लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत से हैं। उन्होंने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ से अपनी एजुकेशन की है और उसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
उर्फी ने सब टीवी के 'सात फेरों की हेरा फेरी' में कामिनी जोशी, कलर्स टीवी के 'बेपनाह' में बेला कपूर, स्टार भारत के 'जीजी मां' में पियाली की भूमिका निभाई थी। लेकिन बिग बॉस की बदौलत उर्फी को बड़ी पहचान मिली।
ऊर्फी जावेद पैट लवर हैं। वे अपने पैट के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करती रहती है। ऊर्फी का फेवरेट टाइमपास ट्रैवलिंग और डांसिंग है। उर्फी को नई जगहें एक्सप्लोर करना पसंद है।
ऊर्फी को बुक्स पढ़ना भी पसंद है, उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलीयन से अधिक फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऊर्फी के पास कंपास नामक एक एसयूवी है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
उर्फी जावेद लग्जरी लाइफ जीती हैं। आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। कई सूत्रों का दावा है कि उर्फी 150 करोड़ रुपयों से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। एक टेलीविजन शो के एक एपिसोड में गेस्ट अपीयरेंस के लिए उन्होंने लगभग 30,000 रुपये चार्ज किया था। उर्फी जावेद प्रोडक्ट एंडोर्समेंट के बदले मोटी फीस वसूलती हैं।
बहरहाल, आप उर्फी को अनदेखा नहीं कर सकते, चाहे आप उससे प्यार करते हों या उसका तिरस्कार करते हों। उर्फी अपने साहसिक फैशन विकल्पों के लिए फेमस हैं और उनका हॉट अवतार फैंस में जोश से भर देता है।


Click it and Unblock the Notifications











