Orry Net Worth- भंवरे की तरह हसीनाओं के साथ रहने वाले ओरी की नेटवर्थ हैं इतनी? कार की कीमत जानकर...

Orry Net Worth- ओरी इधर, ओरी उधर.. ओरी रुको... शायद आपने भी सोशल मीडिया पर बीते कुछ महीनों से ये शब्द बार बार सुने होंगे। हम बात कर रहे हैं ओरी यानि ओरहान अवतरमणी की जो कि इस वक्त बिग बॉस 17 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।
ओरी को लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि ये शख्स कौन है जो कि हर वक्त बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ रहता है। एक्ट्रेसेस के साथ पार्टी करना और उनके क्लोज आकर पोज देना ओरी के लिए काफी नॉर्मल सी बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओरी की नेट वर्थ कितनी है? अगर नहीं तो ध्यान दीजिए..
कितनी है ओरी की नेटवर्थ?
सितारों के बीच रहने वाले ओरी की कुल संपत्ति की बात अगर करें तो ये करीब 2 से 8 करोड़ रुपये है। इसके अलावा ओरी के पास तरह तरह के मोबाइल फोन्स का कलेक्शन है। हर वक्त वो मोबाइल और अनोखे कवर्स के साथ स्पॉट होते हैं।
सोशल मीडिया पर भी उनका काफी दबदबा है और उनको करीब 500K लोग सिर्फ इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। ओरी के कारों की अगर बातें करें तो उनकी मर्सिडीज कार की कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये है। इस तरह से वो एक लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं।
कौन हैं ओरी?
आपको बता दें ओरी एक सोशल एक्टिविस्ट हैं और काफी अमीर घराने से आते हैं। जोर्ज अवत्रामानी और शाहनाज़ अवत्रामणि के बेटे ओरी का जन्म मुंबई में हुआ था। ओरी के पिता जॉर्ज एक मशहूर कारोबारी हैं।
ओरी के भाई कबीर को न्यूयॉर्क में सोलिस हेल्थ में पीआर का प्रमुख बताया जाता है। ओरी को अक्सर जान्हवी कपूर, नीसा देवगन, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सुहाना खान और सारा अली खान जैसे स्टारकिड्स और एक्ट्रेसेस के साथ स्पॉट किया जाता है।
सलमान खान और उनके परिवार के साथ हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं थीँ। बता दें कि ओरी काफी जल्दी बिग बॉस के घर में एंट्री मारने वाले हैं जिसको सलमान खान होस्ट करते हैँ। वो वाइल्ड कार्ड बनकर जा रहे हैं। देखना होगा कि घर में उनका सफर कैसा होता है..


Click it and Unblock the Notifications