12 साल की नहीं 16 साल की है ये किशोरी एक्ट्रेस, मां ने किया खुलासा!

Riva Arora: फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा आज खूब नाम कमा चुकी हैं। रीवा अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
रीवा अरोड़ा फिल्में -
टीवी के अलावा रीवा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। काली खूही, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, मॉम, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, मर्द को दर्द नहीं होता, मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी, सेक्शन 375 के साथ ही सलमान खान के साथ भारत फिल्म में काम करने वाली रीवा अरोड़ा अक्सर बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में नजर आती हैं। वे वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में भी नजर आई थीं।
रीवा अरोड़ा की उम्र को लेकर क्यों हुई कंट्रोवर्सी -
अक्सर सोशल मीडिया पर रीवा अरोड़ा की उम्र को लेकर खूब कयास लगाए जाते हैं। यहां तक कि वे इस कारण खूब ट्रोल भी होती रही हैं। खबरों के मुताबिक, रीवा अरोड़ा की उम्र अब तक 12 साल बताई जा रही थी जिसका उनके फैंस को यकीन नहीं था। इसी वजह से फैंस उन्हें अक्सर ट्रोल करते थे। रीवा जिस तरह से फोटोशूट करवाती थीं या फिर मॉडलिंग करियर में नाम कमा रही हैं, उससे फैंस यकीन करने को तैयार नहीं थे कि रीवा वाकई 12 साल की हैं। सिंगर मीका सिंह और एक्टर करण कुंद्रा के साथ रीवा एक वीडियो में नजर आई। इसके बाद ट्रोलर्स फिर से रीवा की उम्र पर सवाल उठाने लगे और इस वीडियो की आलोचना करने लगे।
रीवा को गिफ्ट मिली 44 लाख लक्जरी कार -
हाल ही में ये कंट्रोवर्सी उस वक्त सुर्खियों में रही जब रीवा अरोड़ा को अपनी खुद की गाड़ी मिली। रीवा की मां और पेशे से वकील निशा अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में रीवा को 44 लाख की ब्लैक ऑडी कार गिफ्ट की। लेकिन सवाल वही था आखिर रीवा अरोड़ा की उम्र क्या है? जब ट्रोलर्स लगातार रीवा पर इस बात को लेकर हमला कर रहे थे और उनकी उम्र पर शक कर रहे थे तो रीवा अरोड़ा और उनकी मां ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
क्या कहना है रीवा का -
रीवा का कहना था, मेरे पास ऐसे लोगों के लिए कहने के लिए कुछ नहीं है जो मेरी उम्र या काम पर शक कर रहे हैं, जो लोग मुझे प्यार करते हैं वही मेरे लिए काफी हैं। रीवा ने ये भी कहा, मुझे अपने फैंस से जो प्यार मिल रहा है वह उन सारी नकारात्मकता के आगे बहुत बड़ा है। इसलिए मैं लोगों के द्वारा मिलने वाले प्यार पर ही फोकस कर रही हूं।
रीवा की मां का रिएक्शन -
रीवा की मां ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनकी बेटी की उम्र 12 साल नहीं बल्कि 16 साल है। उन्होंने कहा, रीवा का रोमांटिक वीडियो में दिखना गलत नहीं है। रीवा की मां निशा ने एक पोस्ट में लिखा था, 'मेरी बेटी की उम्र को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और यह कहावत है कि झूठी खबरें पहले से कहीं ज्यादा तेजी से फैलती हैं और कई प्रतिष्ठित सोशल मीडिया चैनल ने इसे साबित कर दिया है। यह देखना दुखद और मेरे लिए निराशाजनक है।' कम से कम प्रतिष्ठित पेजों पर अपलोड करने से पहले आपको मेरे साथ क्रॉस चेक करना चाहिए था। मेरी बेटी एक एक्ट्रेस है और सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रही है।"
बताते चलें, रीवा अरोड़ा ना सिर्फ एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं बल्कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और डांसर भी हैं। वे अक्सर अपनी इंस्टाग्राम पर छोटी-छोटी वीडियो और फोटोस पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












