रिलीज होना बाकी है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना, ये थी पहली फिल्म? सन्यास के बाद सदमें में हैं फैंस
Arijit Singh First and Last Song: अरिजीत सिंह ने बीते दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया था कि वो हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री छोड़ रहे हैं। आज के बाद वो किसी फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। जैसे ही ये ऐलान हुआ लोग हैरान हो गए और कई फैंस के लिए ये चौकाने वाला था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिजीत सिंह का करियर कैसा रहा? कौन सी फिल्म पहली थी और कौन सी आखिरी होगी, सबकुछ इस रिपोर्ट में आपको बताने वाले हैं। रियालिटी शो पर स्ट्रगल करने के बाद आगे बढ़े अरिजीत सिंह ने काफी कुछ देखा है। उतार चढ़ाव के साथ साथ स्टारडम तक का सफर देखने वाले अरिजीत सिंह आज किसी भी गाने छू लेते हैं तो वो हिट हो जाता है।
अरिजीत सिंह का पहला गाना
फिल्म मर्डर 2 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरिजीत सिंह के साथ उस वक्त कोई काम नहीं कर रहा था। मर्डर 2 के गाने 'फिर मोहब्बत' से उन्होने अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद फिल्म आशिकी 2 से वो काफी ज्यादा मशहूर हो गए थे और उसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक धमाकेदार गानों के साथ उनका करियर सजा हुआ है। बॉर्डर 2 में भी वो कमाल के गाने गा रहे हैं और काफी पसंद किए जा रहे हैं।
आखिरी फिल्म
अरिजीत सिंह इस वक्त काफी अपने सन्यास के ऐलान के बाद चर्चा में हैं। लेकिन अरिजीत सिंह आखिरी बार सलमान खान के लिए गाते हुए नजर आएंगे। जी हां, प्लेबैक सिंगर के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म बैटल ऑफ गलवान होने वाली है। सलमान खान इस फिल्म में लीड रोल में होंगे और उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में वो वापसी करते हैं या नहीं। अरिजीत सिंह का गाना मातृभूमि पहले ही रिलीज हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











