BdaySpcL - एक्शन फिल्मों के सुपरस्टार, अक्षय से लेकर आमिर तक ने दी शाबाशी
बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ की अच्छी खासी फैन फौलोइंग है। लड़कियां हों या लड़के उनके काफी इम्प्रेस रहते हैं। लड़कियां उनकी पर्सनैलिटी की और डांस की दीवानी हैं तो लड़के उनकी बॉडी की। टाइगर हैं ही ऐसे..जो भी उन्हें देखे एक नज़र में ही प्यार हो जाता है। आज टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन है।
उनके जन्मदिन के मौके पर देश भर से उनके फैन उन्हें विश कर रहे हैं। फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले टाइगर ने अभी तक बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दी हैं। श्रद्धा कपूर के साथ उनकी फिल्म बागी ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं।

टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म भी बागी 2 का सीक्वल है। इसमें पहली बार वो दिशा पटानी के साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये लोगों को काफी पसंद भी आया है। 30 मार्च को रिलीज हो रही बागी 2 का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बहरहाल, उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बारे में कई ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनकी जानकारी आपको नहीं होगी। आइए डालते हैं एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications