..................... Know Mahima Makwana who is all set to debut in Bollywood with Antim starring Salman Khan and Aayush Sharma | टीवी से सुपरहिट शुरुआत और अब सलमान खान- आयुष की फिल्म 'अंतिम' में बनीं हीरोइन, जानें कौन हैं महिमा मकवाना? - Hindi Filmibeat

टीवी से सुपरहिट शुरुआत और अब सलमान खान- आयुष की फिल्म 'अंतिम' में बनीं हीरोइन, जानें कौन हैं महिमा मकवाना?

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंतिम' में सलमान खान और आयुष शर्मा के साथ दिख रही हैं अभिनेत्री महिमा मकवाना। महिमा इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक ड्रीम डेब्यू है। उन्होंने कहा, "मुझे लगा था इतनी बड़ी फिल्म में मुझे मौका नहीं मिलेगा लेकिन मैंने अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाया और इस रोल के लिए ऑडिशन ये सोच के दे दिया कि जो होगा देखा जाएगा।"

बता दें, महिमा भले ही फिल्मों में अभी आ रही हैं, लेकिन अभिनय से उनका लंबा रिश्ता रहा है। वो टीवी स्टार रह चुकी हैं। महिमा कलर्स के पॉपुलर शो बालिका वधू समेत कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

who-is-mahima-makwana

महिमा मकवाना ने 10 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में उन्होंने कुछ विज्ञापनों में काम किया और फिर सीरियल 'मोहे रंग दे' से टेलीविजन पर डेब्यू किया।

बतौर बाल कलाकार महिमा टीवी के चर्चित शो बालिका वधू में भी नजर आ चुकी हैं। 2009 में इस सीरियल में मकवाना ने गौरी सिंह किरदार का बचपन वाला भाग निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X