B'DaySpcl..''हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दोगे'' !
आज का दिन काफी खास है क्योंकि आज है माधुरी का जन्मदिन। माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
खूबसूरती का दूसरा नाम माधुरी दीक्षित। आज का दिन काफी खास है क्योंकि आज है माधुरी का जन्मदिन। आज माधुरी पूरे 49 साल की हो गई हैं लेकिन खूबसूरती की बात की जाए तो वो दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। उनकी एक मुस्कुराहट न जाने कितने दिलों की जान है।

इनकी खूबसूरती के दीवाने उस समय भी थे जब इनकी लगातार फिल्में आती थीं और उतने ही दीवाने आज भी हैं। भले ही आज ये बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पहले फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं।
इनका सपना एक्ट्रेस बनना नहीं बल्कि डॉक्टर बनना था। माधुरी डॉक्टर बनना चाहती थीं और फिल्मों में आने से पहले माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं।
माधुरी ने 1984 में आई फ़िल्म 'अबोध' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। आज हम आपको माधुरी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, साथ ही पढ़ें उनकी कुछ अनसुनी बातें..डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications