अदिति राव हैदरी और आमिर खान का है गहरा रिश्ता, इस रिलेशनशिप के बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे आप!

aditi rao hydari, aamir khan

Aditi Rao Hydari and Aamir Khan relation: बॉलीवुड में कई ऐसे रिश्ते हैं जिससे जिसके बारे में शायद आप अनजान हैं। आज हम दो ऐसी ही मशहूर सेलिब्रिटी के रिश्ते के बारे में बता रहे हैं जिसे जानकर एक बार आप भी दंग रह जाएंगे।

रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं आमिर खान और अदिति राव -

बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का क्या रिश्ता है। क्या आप जानते हैं ये दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। जुबली और ताज वेब सीरीज की एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की 2021 में तलाकशुदा पत्नी किरण राव की फर्स्ट कजिन हैं जिस वजह से रिश्ते में यह दोनों जीजा-साली लगते हैं। फिल्म निर्माता और स्टार पत्नी किरण राव और अदिति राव हैदरी आपस में ममेरी बहन हैं। इस नाते अदिति राव हैदरी भी आमिर खान की साली हुई। अदिति की मां विद्या रामेश्वर राव और किरण की मां उमा की बहन हैं। क्लासिकल डांसर अदिति राव हैदरी और किरण के दादा हैदराबाद के वानापार्थी परिवार के राजा जे. रामेश्वर राव थे।

शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव -

अदिति राव रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और शाही परिवार से ताल्लुक रखने के कारण वे एक राजकुमारी भी हैं। अदिति की पारिवारिक जड़ें हैदराबाद में हैं। अदिति राव हैदरी हैदराबाद की रियासत से ताल्लुक रखती हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं अदिति राव अकबर हैदरी की परपोती हैं और असम के गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी भी हैं। अदिति के परदादा, अकबर हैदरी, 1869 से 1941 तक तत्कालीन स्थापित हैदराबाद राज्य के प्रधानमंत्री थे। अब तो आप समझ ही गए हैं कि अदिति राव काफी नामी हस्तियों से ताल्लुक रखती हैं।

अदिति का पद्मावत का किरदार था असल जिंदगी से प्रभावित -

बहुत कम लोग जानते हैं राजघराने से ताल्लुक रखने वाली अदिति राव हैदरी ने 'पद्मावत' फिल्म में जो किरदार निभाया था वो उनकी असल जिंदगी से मेल खाता है क्योंकि अदिति शाही गलियों में पली-बढ़ी हैं।

आमिर खान कर सकते हैं तीसरी शादी -

आपको बता दें, फिलहाल आमिर खान सिंगल हैं लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि फिल्म दंगल की एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ आमिर खान का अफेयर है और आने वाले समय में ये दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X