..................... Know about Salman Khan debut film Biwi Ho To Aisi actress Renu Arya, who disappeared after few films | सलमान खान की डेब्यू फिल्म एक्ट्रेस- सिर्फ 4 सालों का रहा करियर, हिट फिल्में देकर अचानक हुईं गुमनाम - Hindi Filmibeat

सलमान खान की डेब्यू फिल्म एक्ट्रेस- सिर्फ 4 सालों का रहा करियर, हिट फिल्में देकर अचानक हुईं गुमनाम

सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हों भी क्यों ना.. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार को आज 34 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान खान ने 26 अगस्त 1988 को रिलीज हुई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। खैर, सिर्फ सलमान खान ने ही नहीं, बल्कि अभिनेत्री रेनू आर्या ने भी डेब्यू किया था।

फिल्म में सलमान और रेनू की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म भी हिट रही थी। लेकिन रेनू का बॉलीवुड करियर काफी छोटा रहा। इक्की दुक्की फिल्में करते करते अचानक ही रेनू आर्या बॉलीवुड से निकल गुमनाम हो गईं।

know-about-salman-khan-debut-film-biwi-ho-to-aisi-actress-renu-arya-who-disappeared-after-few-films

जे के बिहारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रेखा, फारूक शेख, बिंदू, कादर सिंह, सलमान खान और रेनू आर्या नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म में सलमान की ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन उन्हें अपनी अगली फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली, जो कि ब्लॉकबस्टर रही।

वहीं, रेनू का करियर धीमा ही रहा। बीवी हो तो ऐसी के बाद उन्हें श्रीदेवी और ऋषि कपूर की फिल्म 'चांदनी' में भी मौका मिला। फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन रेनू का करियर सेकेंड लीड एक्ट्रेस से आगे नहीं बढ़ पाया। और जल्द ही उन्होंने बॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया।

4 सालों का करियर

4 सालों का करियर

बीवी हो तो ऐसी की सफलता के बाद रेनू आर्या ने 'चांदनी', 'बंजारन' और 'जंगबाज' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। बावजूद इसके रेनू का बॉलीवुड करियर ‌सिर्फ 4 साल का रहा। इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से लापता हो गईं।

1991 के बाद गायब

1991 के बाद गायब

उनकी आखिरी फिल्म 1991 में आई थी। जिसका नाम 'बंजारन' था। फिल्म फ्लॉप रही और फिर वो गायब हो गईं। कुछ सालों पहले सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी एकबार रेनू से फ्लाइट में मुलाकात हुई थी।

सलमान से मुलाकात

सलमान से मुलाकात

सलमान ने कहा था कि रेनू उस वक्त इतनी बदल चुकी थीं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। सलमान ने यह बात मानी थी कि शायद फिल्म इंडस्ट्री के किसी शख्स ने उन्हें ढूंढने की कोशिश नहीं की होगी।

नहीं मिली थी सफलता

नहीं मिली थी सफलता

रेनू ने सलमान खान, रेखा और फारुख शेख, श्रीदेवी से लेकर ऋषि कपूर और विनोद खन्ना तक के साथ काम किया। लेकिन उन्हें वो सफलता उन्हें नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। वो छोटी भूमिकाओं में ही सिमट कर रह गईं।

शादीशुदा लाइफ में व्यस्त

शादीशुदा लाइफ में व्यस्त

रेनू आर्या अपनी शादीशुदा लाइफ में बिजी हैं और उनकी दो बेटियां हैं- सलोनी और दीया। जानकारी के मुताबिक, वह फिलहाल नोएडा में रह रही हैं।

बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर

बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर

फिलहाल रेनू पूरी तरह से बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर हैं और अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजार रही हैं। खैर, आज भी हिट फिल्मों में निभाए उनके किरदार दर्शकों के बीच हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X