BdaySpcL - 42 साल में शुरु की एक्टिंग..बस आए और छा गए..शानदार
बोमन ईरानी एक ऐसे एक्टर हैं जो विलेन, कॉमेडियन या कोई भी सर्पोटिंग किरदार निभा लें बस वो अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डाल देते हैं। बोमन ईरानी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर फैन्स बधाइयां दे रहे हैं।
ओम शांति ओम में एक डायलोग था कि "किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की साजिश में लग जाती है। बस ऐसा ही कुछ बोमन ईरानी के साथ हुआ" । बस बोमन ईरानी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वो असल जिंदगी में भी वो कुछ ऐसे ही हैं।

वो पहले कुछ और बने और 42 साल की उम्र में एक्टिंग शुरु की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।बोमन ईरानी एक ऐसे एक्टर हैं जिनसे बॉलीवुड में हर कोई प्यार करता है। शायद ही कोई हो जो उनका फैन नहीं हो। बोमन ईरानी के बारे में कुछ मजेदार बातें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











