..................... Know Abdul Karim Telgi, a man behind 30000 crore scam in India, on whom Hansal Mehta's 'Scam 2003' is based - Hindi Filmibeat

Scam 2003: कौन है अब्दुल करीम तेलगी, जिसने 30 हजार करोड़ के घोटाले को दिया था अंजाम! अब रिलीज होगी सीरीज

know-abdul-karim-telgi-a-man-behind-30000-crore-scam-in-india-on-whom-hansal-mehta-scam-2003-based

Abdul Karim Telgi: 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के बाद अब निर्देशक हंसल मेहता लेकर आ रहे हैं 'स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी', जिसका ट्रेलर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीरीज में साल 2003 में हुए 30 हजार करोड़ के स्टाम्प घोटाले की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे अब्दुल करीम तेलगी ने अंजाम दिया था।

बता दें, पूरे देश को बड़े पैमाने पर झकझोर देने वाली इस घोटाले की कहानी पत्रकार और न्यूज रिपोर्टर संजय सिंह की हिंदी किताब "रिपोर्टर की डायरी" से ली गई है। सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और तुषार हीरानंदानी ने किया है। ये सीरीज 2 सितंबर 2023 से स्ट्रीम होगी।

कौन है अब्दुल करीम तेलगी

अब जानते हैं आखिर कौन था अब्दुल करीम तेलगी और क्या है इस महा- घोटाले की कहानी। साल 2001 में उजागर हुए स्टांप पेपर घोटाले का केंद्र अब्दुल करीम तेलगी था। इस कहानी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था और उसी साल अब्दुल करीम तेलगी को सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। तेलगी की मौत के एक साल बाद 2018 में, महाराष्ट्र में नासिक सत्र अदालत ने अब्दुल करीम तेलगी और छह अन्य को उनके खिलाफ "ठोस सबूत" के अभाव में मामले में बरी कर दिया था।

बचपन में ही हो गई थी पिता की मौत

अब्दुल करीम तेलगी कर्नाटक के रहने वाले थे। उनके पिता भारतीय रेलवे में कार्यरत एक कर्मचारी थे, जिनकी मृत्यु तेलगी के बचपन में ही हो गई थी। उसके बाद, परिवार को ट्रेनों में यात्रियों को सब्जियां, फल और मूंगफली बेचने पर निर्भर रहना पड़ता था। तेलगी ने अपनी स्कूली शिक्षा स्थानीय सर्वोदय विद्यालय से पूरी की और बेलगावी के एक कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की, जिसके बाद वह आजीविका कमाने के लिए मुंबई चले गए।

साउदी अरब से मुंबई आकर शुरु किया 'घोटाले' का बिजनेस

मुंबई में कुछ समय बिताने के बाद, तेलगी बेहतर संभावनाओं की तलाश में सऊदी अरब चला गया। वह मुंबई लौट आया और नकली स्टांप और स्टांप पेपर बेचने का अपना 'व्यवसाय' शुरू कर दिया। मुंबई लौटने के बाद, तेलगी एक ट्रैवल एजेंट बन गया और जल्द ही सऊदी अरब में मैन पॉवर भेजने के लिए कई दस्तावेज़ और स्टांप पेपर बनाना शुरू कर दिया। 1993 में, immigration अधिकारियों ने तेलगी की हरकतों पर ध्यान देना शुरू किया और उसी साल उसे दक्षिण मुंबई के पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया।

सीबीआई के हाथों में गया मामला

साल 2001 में, आख़िरकार मामला सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया. बताया गया कि तेलगी के पास कथित तौर पर देश भर में 36 संपत्तियां थीं और 18 प्रमुख शहरों में 100 से अधिक बैंक खाते थे। यह पूरा घोटाला 30000 करोड़ का था।

तेलगी और उसके कई सहयोगियों को अंततः 2006 में 30 साल की कैद और 202 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। तेलगी की 56 वर्ष की आयु में अक्टूबर 2017 में बेंगलुरु के एक सरकारी अस्पताल में कई अंगों की विफलता से मृत्यु हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X